लाइव न्यूज़ :

एकनाथ शिंदे ने कहा, "अजित पवार सालों तक चाचा शरद पवार के अन्याय को सहते रहे, बर्दाश्त से बाहर हुआ तो अलग हो गये"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 9, 2023 08:59 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गढ़चिरौली में कहा कि डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ एनसीपी में पार्टी प्रमुख शरद पवार वर्षों से अन्याय कर रहे थे। इस कारण से अजित पवार को चाचा शरद पावर से अलग होना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देएकनाथ शिंदे ने कहा कि अजित पवार के साथ एनसीपी में शरद पवार ने वर्षों तक अन्याय किया था अजित चाचा शरद पवार के अन्यायपूर्ण फैसलों को वर्षों सहते रहे लेकिन अंततः उन्हें अलग होना पड़ासीएम शिंदे ने कहा कि मैंने भी उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना में अन्याय सहा था

नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल ही में एनसीपी तोड़कर सरकार में शामिल होने वाले डिप्टी सीएम अजित पवार की जबरदस्त प्रशंसा करते हुए कहा कि एनसीपी में पार्टी प्रमुख शरद पवार उनके साथ वर्षों से अन्याय कर रहे थे। इस कारण अजित पवार को अपने चाचा शरद पावर से अलग होना पड़ा।

मुख्यमंत्री शिंदे ने गढ़चिरौली में आयोजित एक कार्यक्रम में शनिवार को कहा कि एनसीपी में सालों तक अजित पवार के साथ अन्याय हुआ, वो सालों तक अपने चाचा शरद पवार के अन्यायपूर्ण फैसलों को सहते रहे लेकिन अंततः उन्हें एनसीपी से अलग होकर अपनी राह खुद बनाने पर मजबूर होना पड़ा। इसके साथ ही सीएम शिंदे ने अजित पवार को पूरा भरोसा दिलाया कि चाचा शरद पवार के साथ उनकी लड़ाई में भाजपा और शिवसेना उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

यह पहली बार था कि अजित पवार के एनसीपी से अलग होने और डिप्टी सीएम बनने के बाद वो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस के साथ मंच साझा कर रहे थे।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार सीएम शिंदे ने गढ़चिरौली में'शासन अपल्या दारी' (सरकार आपके द्वार) योजना के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब अजित पवार चाचा शरद पवार से अलग होकर सरकार के साथ आये तो शिवसेना के विधायकों ने अजित पवार का जमकर स्वागत किया है और सारे मंत्री-विधायक अजित पवार के साथ मिलकर काम में बेहद उत्साहित हैं।

सीएम शिंदे का यह बयान बेहद दिलचस्प माना जा रहा है क्योंकि सियासी गलियारों में तैर रही खबरों की माने तो शिवसेना (शिंदे समूह) के विधायक अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के सरकार में शामिल होने से खासी नाराज मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 'शासन अपल्या दारी' (सरकार आपके द्वार) योजना के लिए आयोजित कार्यक्रम में मौजूद डिप्टी सीएम अजित पवार से अपील की कि वह मंच पर बताएं कि कैसे उन्होंने सालों तक एनसीपी में शरद पवार के साथ काम करते हुए अन्याय को झेला है।

मुख्यमंत्री शिंदे ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना में अपने साथ हुए अन्याय का जिक्र करते हुए कहा, "मुझे भी उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना में उसी तरह के कष्टकारी अनुभवों का सामना करना पड़ा था। इसलिए मैं चाहता हूं कि अजित पवार भी हर किसी को अपनी पीड़ा बताएं और सच्चाई को सामने आने दें।''

सीएम शिंदे के भाषण के बाद अजीत ने कहा कि वो शुरू से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील और ऊर्जावान नेतृत्व में काम करना चाहते थे और इसी कारण लंबी जद्दोजहत के बाद उन्होंने आखिरकार भाजपा-शिवसेना सरकार में शामिल होने का फैसला किया है।

इस मौके पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने अजित पवार को अपना 'नूतन साथी' बताते हुए कहा वे गढ़चिरौली में विकास सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बेहतर काम करेंगे ताकि लोगों के जीवन में तरक्की हो सके। 

टॅग्स :एकनाथ शिंदेअजित पवारशरद पवारदेवेंद्र फड़नवीसBJPशिव सेनाउद्धव ठाकरेUddhav Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?