लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2026 15:08 IST

Mohan Yadav in WB: मोहन यादव  ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आज से सुशासन, सुरक्षा और विकास के नवयुग का शुभारंभ हुआ है। 

Open in App
ठळक मुद्दे- पश्चिम बंगाल में नई सरकार ने ली शपथ- ऐतिहासिक समारोह में पूरी एनडीए की उपस्थिति- प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में स्थापित होगा कीर्तिमान

Mohan Yadav in WB: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित पूरी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA-National Democratic Alliance) की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आज से सुशासन, सुरक्षा और विकास के नवयुग का शुभारंभ हुआ है। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, निवेश, सुशासन एवं जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता को भी इस ऐतिहासिक परिवर्तन के लिए हृदय से शुभकामनाएं।

अहम राज्य रहा है पश्चिम बंगालगौरतलब है कि, शपथ ग्रहण की पूर्व संध्या पर डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि बंगाल हमेशा से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला राज्य रहा है, लेकिन कांग्रेस, कम्युनिस्ट और तृणमूल कांग्रेस की नीतियों के कारण राज्य पिछड़ गया था। अब बंगाल पुरानी राजनीति को पीछे छोड़कर विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।

जानें पीएम मोदी ने क्या कहानई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, '9 मई 2026 का दिन इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण अवसर के रूप में दर्ज किया जाएगा। यह तिथि सदैव स्मरणीय रहेगी, क्योंकि इसने भाग्य के निर्णायक मोड़ के साथ आशा, सम्मान और सुशासन के एक नए अध्याय का संदेश दिया है। कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने शपथ ग्रहण की। मुझे सहित अनेक लोगों को इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।'

टॅग्स :मोहन यादवShubhendu Adhikariपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी ने छुए वरिष्ठ कार्यकर्ता के पैर, बंगाल शपथ ग्रहण का वीडियो वायरल

भारतसुवेंदु अधिकारी के सीएम पद की शपथ लेने के तुरंत बाद अभिषेक बनर्जी ने बंगाल चुनाव में धांधली का आरोप लगाया

भारतअग्निमित्रा पॉल से लेकर दिलीप घोष तक: सुवेंदु अधिकारी के साथ मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले मंत्रियों की पूरी लिस्ट

भारतSuvendu Adhikari Oath Ceremony: लोक कला कलाकारों से सजा शपथ ग्रहण का मंच, पुरुलिया छऊ कलाकारों की विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति

भारतWest Bengal CM Oath Ceremony: बंगाल में 'कमल' का शासन; सुवेंदु अधिकारी आज लेंगे शपथ, बंगाल में भव्य समारोह की तैयारियां

भारत अधिक खबरें

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारतMaharashtra 10th Board Results 2026: मराठी भाषा के पेपर में लगभग 80,000 छात्र हुए फेल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतसुपर 30 का हुआ विस्तार, "सुपर इन्फिनिटी” हुआ लॉन्च गणित, आनंद कुमार ने शिक्षा को दिया नया आयाम

भारतBihar: बख्तियारपुर शहर और रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की उठी मांग, बख्तियारपुर जंक्शन का नाम बदलकर 'मगध द्वार' रखने का सुझाव