लाइव न्यूज़ :

Chandigarh Mayor elections: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, 'रिटर्निंग अफसर ने जो किया वो लोकतंत्र की हत्या जैसा'

By धीरज मिश्रा | Updated: February 5, 2024 17:38 IST

Chandigarh Mayor elections: सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने रिटर्निंग अफसर कड़ी फटकार लगाई है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डी वाई चंद्रचूड़ टिप्पणी करते हुए कहा कि रिटर्निंग अफसर ने जो किया वो लोकतंत्र की हत्या जैसा।

Open in App
ठळक मुद्देचंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डी वाई चंद्रचूड़ टिप्पणी करते हुए कहा कि रिटर्निंग अफसर ने जो किया वो लोकतंत्र की हत्या जैसारिटर्निंग अफसर पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए

Chandigarh Mayor elections: सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने रिटर्निंग अफसर कड़ी फटकार लगाई है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डी वाई चंद्रचूड़ टिप्पणी करते हुए कहा कि रिटर्निंग अफसर ने जो किया वो लोकतंत्र की हत्या जैसा।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि वो कैमरे में देख रहा है और बैलेट पेपर को खराब कर रहा है। इस अफसर पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। हम लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव के सारे रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के आदेश दिए। मालूम हो कि चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ इस मामले पर सुनवाई कर रही थी। कोर्ट ने रिटर्निंग अफसर को फटकार लगाते हुए टिप्पणी की। कोर्ट ने पूछा क्या वह इसी तरह से चुनाव कराते हैं। 

बताते चले कि चंडीगढ़ का मेयर चुनाव 30 जनवरी को हुआ था। इस चुनाव को भाजपा के उम्मीदवार ने जीत हासिल की। हालांकि, आप-कांग्रेस के द्वारा यह आरोप लगाया गया कि भाजपा को जीताने के लिए अफसर ने धांधली की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल भी हुआ। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालाय पर जोरदार प्रदर्शन भी किया।

केजरीवाल ने भाजपा पर धांधली कराने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि जब यह एक छोटे से चुनाव को जीतने के लिए धांधली कर सकते हैं तो अभी तो लोकसभा का चुनाव होना बाकी है। यह लोग धांधली करके ही चुनाव जीत सकते हैं। हालांकि, पूरा मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा। मगर हाईकोर्ट ने कोई राहत नहीं दी। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने रिटर्निंग अफसर को कड़ी फटकार लगाई है। 

यहां बताते चले कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में बीजेपी के मनोज सोनकर की जीत हुई। मनोज को 16 वोट मिले। कांग्रेस-आप के उम्मीदवार कुलदीप टीटा को 12 वोट मिले। जब मेयर चुनाव के नतीजे आए तो इससे सदन के बाहर भी हंगामा हुआ और सदन के अंदर भी विवाद हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें देखा जा सकता है कि पीठासीन अधिकारी मतपत्रों पर हस्ताक्षर करते या कुछ लिखते हुए दिखते हैं।

टॅग्स :चंडीगढ़Aam Aadmi Partyकांग्रेसCongressCJI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है