लाइव न्यूज़ :

बीकानेर में मेडिकल कॉलेज का मुख्य लेखाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 8, 2021 13:59 IST

Open in App

जयपुर, आठ जून भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को बीकानेर में एक मेडिकल कॉलेज के मुख्य लेखाधिकारी को 50 हजार रुपये की कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य मामले में बाड़मेर में एक कनिष्ठ सहायक को 2500 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत की गई कि सरदार पटेल मेडीकल कालेज, बीकानेर में की गई खाली आक्सीजन सिलेण्डर सप्लाई के बकाया बिलों को पास करने के एवज में मुख्य लेखाधिकारी कमल कुमार गोयल कुल बकाया राशि के एक प्रतिशत कमीशन के हिसाब से 64 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और मंगलवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी कमल कुमार गोयल को परिवादी से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है।

वहीं एक अन्य कार्रवाई में ब्यूरो की टीम ने बाड़मेर जिले में ग्राम पंचायत डेलूओं का तला के कनिष्ठ सहायक जगदीश नाथ को परिवादी से 2 500 रुपये की कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने यह रिश्वत कथित तौर पर परिवादी व व उसके भतीजे के नरेगा टांके की हाजरी व मजदूरी चढ़ाने की एवज में मांगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब