लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री के बयान पर चिदंबरम का जवाब, कहा- सीतारमण प्याज नहीं तो क्या एवोकाडो खाती हैं   

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2019 12:19 IST

चिदंबरम ने आज संसद भवन परिसर में कांग्रेस सांसदों के साथ, प्याज की कीमतों पर हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के उस बयान पर हमला किया जब उन्होंने कि था कि मैं प्याज नहीं खाती हूं।

Open in App
ठळक मुद्दे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा था कि सरकार ने देश में प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिये कई कदम उठाये हैं।कांग्रेस सांसदों ने आज संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्याज की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद गुरुवार (05 दिसंबर) को संसद पहुंचे। चिदंबरम ने आज संसद भवन परिसर में कांग्रेस सांसदों के साथ, प्याज की कीमतों पर हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर हमला किया। उन्होंने  कहा कि सीतारमण प्याज नहीं तो क्या एवोकाडो खाती हैं।  मालूम हो कि संसद में सीतारमण ने कहा था कि प्याज नहीं खाती हूं।

इसके अलावा चिदंबरम ने कहा कि वह आज मीडिया से भी संवाद करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं वापस आकर खुश हूं । और कहा कि सरकार संसद में उनकी आवाज दबा नहीं सकती। चिदंबरम 105 दिन तिहाड़ जेल में बिताने के बाद बुधवार को रिहा हुए जब सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई। सरकार संसद में मेरी आवाज नहीं दबा सकती।’’ 

कांग्रेस सांसदों ने आज संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्याज की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया जिसमें पी चिदंबरम के अलावा गौरव गोगोई, अधीर रंजन चौधरी, कुमारी शैलजा, के सुरेश, कार्ति चिदंबरम आदि ने हिस्सा लिया। कांग्रेस सांसदों के हाथों में पोस्टर थे जिस पर लिखा था ‘‘महंगाई पर प्याज की मार, बंद करो मोदी सरकार’’। वे प्याज की कीमत कम करने के लिये कदम उठाने की मांग भी कर रहे थे। कांग्रेस सांसद अपने साथ एक टोकरी प्याज भी लेकर आए थे। 

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा था कि सरकार ने देश में प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिये कई कदम उठाये हैं जिनमें इसके भंडारण से जुड़े ढांचागत मुद्दों का समाधान निकालने के उपाय शामिल हैं। 

उन्होंने संसद में कहा, 'मैं इतना लहुसन, प्याज नहीं खाती हूं जी, सो आप चिंता ना करिए।' निर्मला सीतारमण का कहना है कि वह एक ऐसे परिवार से आती हैं जहां प्याज-लहुसन का ज्यादा मतलब नहीं है। निर्मला सीतारमण के इस जवाब पर सदन में भी ठहाके लगे थे। 

(सामचार एजेंसी पीटीआई, भाषा से इनपुट)

टॅग्स :पी चिदंबरमसंसद शीतकालीन सत्रनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप