लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम ने साधा निशाना आर्मी चीफ जनरल रावत पर निशाना, कहा-आप सेना का काम संभालिए, राजनीति हमें करने दें

By भाषा | Updated: December 28, 2019 20:14 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम नए कानून के खिलाफ केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा यहां राजभवन के सामने आयोजित महा रैली को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि सेना प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को सरकार का समर्थन करने को कहा गया और यह ‘‘शर्मनाक’’ है।

Open in App
ठळक मुद्देपी चिदंबरम ने सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत पर तीखा हमला बोलाजनरल रावत ने सीएए के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों की आलोचना की थी।    

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत पर तीखा हमला बोला और उनसे अपने काम से मतलब रखने को कहा। जनरल रावत ने हाल ही में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों की आलोचना की थी।    

 पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम नए कानून के खिलाफ केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा यहां राजभवन के सामने आयोजित महा रैली को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि सेना प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को सरकार का समर्थन करने को कहा गया और यह ‘‘शर्मनाक’’ है।

चिदंबरम ने कहा, ‘‘अब, आर्मी जनरल को बोलने के लिए कहा जा रहा है। क्या यह आर्मी जनरल का काम है?’’ उन्होंने कहा, ‘‘डीजीपी... सेना के जनरल को सरकार का समर्थन करने के लिए कहा जा रहा है। यह शर्मनाक है। मैं जनरल रावत से अपील करता हूं... आप सेना का नेतृत्व करें और अपने काम से मतलब रखें ..नेताओं को जो करना है, वे करेंगे।’’

चिदंबरम ने कहा, ‘‘यह सेना का काम नहीं है कि वह नेताओं को यह बताए कि हमें क्या करना चाहिए। युद्ध कैसा लड़ा जाए, आपको यह बताना हमारा काम नहीं है। आप अपने विचारों के अनुसार युद्ध लड़ें और हम देश की राजनीति को संभालेंगे।’’ 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टपी चिदंबरमबिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं