लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम ने कहा-तमिल लोग हिंदी को स्वीकार नहीं करेंगे, हिंदी इस देश की एकजुट ताकत नहींः कांग्रेस सांसद कीर्ति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2019 20:25 IST

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा हाल ही में देश में एक भाषा की पैरवी किए जाने की पृष्ठभूमि में चिदंबरम ने यह बयान दिया है। हालांकि, हिंदी पर अपने बयान से उठे विवाद को शांत करने का प्रयास करते हुए शाह ने बुधवार को कहा कि उन्होंने देश में कहीं भी हिंदी थोपने की बात कभी नहीं की बल्कि दूसरी भाषा के तौर पर इसके इस्तेमाल की वकालत की।

Open in App
ठळक मुद्देचिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, ‘‘यह विचार खतरनाक है कि सिर्फ हिंदी ही इस देश को एकजुट कर सकती है।

आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि यह विचार खतरनाक चलन है कि सिर्फ हिंदी ही देश को एकजुट कर सकती है।

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा हाल ही में देश में एक भाषा की पैरवी किए जाने की पृष्ठभूमि में चिदंबरम ने यह बयान दिया है। हालांकि, हिंदी पर अपने बयान से उठे विवाद को शांत करने का प्रयास करते हुए शाह ने बुधवार को कहा कि उन्होंने देश में कहीं भी हिंदी थोपने की बात कभी नहीं की बल्कि दूसरी भाषा के तौर पर इसके इस्तेमाल की वकालत की।

चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, ‘‘यह विचार खतरनाक है कि सिर्फ हिंदी ही इस देश को एकजुट कर सकती है। तमिल लोग और दूसरी अन्य भाषाओं के लोग भी हिंदी को थोपे जाने को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।’’

चिदंबरम ने तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के एस अलागिरी से आग्रह किया कि हिंदी को थोपने के विरोध में 20 सितंबर को द्रमुक द्वारा आहूत विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी शामिल होने के लिए कहा जाए। गौरतलब है कि आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में पांच सितंबर को चिदंबरम को, सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में 19 सितंबर तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

 

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि हम, तमिलनाडु में कभी भी हिंदी थोपना स्वीकार नहीं करेंगे। हिंदी इस देश की एकजुट ताकत नहीं है। हम 20 सितंबर को DMK द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में हिंदी के मुखर रूप से लागू होने का विरोध करेंगे।

 

टॅग्स :हिन्दी दिवसपी चिदंबरमकांग्रेसतमिलनाडुअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील