लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: आठ लाख के इनामी माओवादी कमांडर ने ‘खोखली विचारधारा’ से निराश होकर किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: August 25, 2019 16:54 IST

छत्तीसगढ़ में हिंसा की कई घटनाओं में शामिल रहे वांछनीय माओवादी कमांडर ने पुलिस को आत्मसमर्पण कर दिया। यह कदम उठाने वाले माओवादी ने बताया कि वह माओवादियों की ''खोखली विचारधारा'' से निराश हो गया था।

Open in App

हिंसा की कई घटनाओं में वांछित एक माओवादी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुचाकी बुद्रा उर्फ नरेश (32) ने दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उस पर आठ लाख रुपये का इनाम था।

सुकमा जिले के जगरगुंडा इलाके के रहने वाले बुद्रा ने माओवादियों की ‘‘खोखली विचारधारा’’ से निराश होने का हवाला देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। वह दंतेवाड़ा में माओवादियों की मलांगिर इलाके की समिति में पलातून नंबर 24 के उप कमांडर के तौर पर सक्रिय था।

पल्लव ने कहा, ‘‘उसकी साल 2010 में नकुलनार गांव में कांग्रेस नेता अवधेश गौतम के मकान समेत कई माओवादी हमले करने में अहम भूमिका थी। इस घटना में दो नागरिक और एक नक्सली की मौत हो गई थी। साथ ही वह किरंदुल में 2012 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दल पर हमले में भी शामिल था जिसमें छह सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे और एक नागरिक भी मारा गया था।’’

बुद्रा साल 2007 में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) में शामिल हुआ था और 2010 में उप कमांडर बना था। अधिकारियों ने बताया कि उसे हथियार छोड़ने के लिए ‘‘प्रोत्साहन राशि’’ के तौर पर 10,000 रुपये नकद दिए गए। उसे सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार मदद मुहैया करायी जाएगी।

टॅग्स :माओवालीनक्सलछत्तीसगढ़सुकमा एनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम