लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ की 72 सीटों पर रविवार को थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 नवंबर को होगा मतदान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 18, 2018 05:13 IST

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 72 सीटों पर 20 नवंबर को होने वाले मतदान की पूरी तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं.

Open in App

रायपुर, 17 नवंबरः छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 72 सीटों पर 20 नवंबर को होने वाले मतदान की पूरी तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं. 1079 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला लगभग एक करोड़ 50 लाख से अधिक मतदाता करेंगे. मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार दूसरे चरण में एक करोड़ 53 लाख 85 हजार 983 मतदाता हैं. इनमें 77 लाख 46 हजार 628 पुरुष और 76 लाख 38 हजार 415 महिलाएं शामिल हैं. 18 नवंबर को शाम पांच बजे सभी 72 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा. 

इसलिए रविवार को सारे स्टार प्रचारकों का अंतिम चुनाव प्रचार अभियान रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बार फिर 18 नवंबर को छत्तीसगढ़ आने की संभावना है. सर्वाधिक मतदाता विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के कसडोल विधानसभा क्षेत्र में हैं. 

यहां कुल तीन लाख 33 हजार 472 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वहीं सबसे कम मनेंद्रगढ़ में एक लाख 31 हजार 283 मतदाता हैं. रायपुर शहर की चार सीटों में रायपुर दक्षिण में सबसे अधिक 46 प्रत्याशी मैदान में हैं तो सबसे कम बिंदानवागढ़ क्षेत्र में छह प्रत्याशी मैदान में हैं. दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 19 हजार 296 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. 

दूसरे चरण में कुल 119 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं. इसमें भी सबसे अधिक महिला प्रत्याशी रायपुर नगर दक्षिण क्षेत्र में आठ महिलाएं हैं. 18 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां कोई महिला प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रही हैं. दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा और पहले और दूसरे चरण की मतगणना 11 दिसंबर को होगी. 

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया