लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने खेला इमोशनल कार्ड, बोले- आपके बेटे ने आयुष्मान भारत योजना लाई, वो मजाक बनाते हैं

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: November 12, 2018 12:57 IST

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस पार्टी की पूरी की पूरी राजनीति एक परिवार से शुरू होकर उसी परिवार में आकर पूरी हो जाती है और हमारी राजनीति गरीब की झोपड़ी से शुरू होती है, गरीब की जिन्दगी को बदलकर रहे बिना चैन से सोना नहीं इस इरादे से आगे चलती है। जानिए, पूरी रैली में उन्होंने क्या-क्या कहा-

Open in App

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर कई हमले किए। उन्होंने कहा कि वे लोग हमारी योजनाओं का मजाक उड़ाते हैं। कभी स्वच्छता अभियान का मजाक बनाएंगे तो कभी आयुष्मान भारत की।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, जो मां बेटे रुपयों की हेराफेरी में जमानत पर घूम रहें है, जमानत पर जिन्दगी जी रहें है वो आज दूसरों को ईमानदारी के प्रमाण पत्र बांट रहें है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के चलते कई लोगों की पोल खुली। नोटबंदी के चलते ही कुछ लोगों के जमानत पर घूमना पड़ रहा है।

यहां पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस पार्टी की पूरी की पूरी राजनीति एक परिवार से शुरू होकर उसी परिवार में आकर पूरी हो जाती है और हमारी राजनीति गरीब की झोपड़ी से शुरू होती है, गरीब की जिन्दगी को बदलकर रहे बिना चैन से सोना नहीं इस इरादे से आगे चलती है ।

पीएम मोदी ने कहा, हमारे विरोधी दलों को अभी तक समझ नहीं आ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ मुकाबला कैसे करें। 

उन्होंने अपील की, मतदान करना ये लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव होता है और मुझे विश्वास है कि बम, बंदूक और पिस्तौल का दम दिखाने वालों को लोकतंत्र की ताकत जवाब दे करके रहेगी।

उन्होंने आगे कहा, छत्तीसगढ़ की सेवा करने का हमें बार-बार मौका मिला है उसका एक कारण है कि यहां की जनता और सरकार के बीच में संगठन के कार्यकर्ताओं की मजबूत कड़ी है।

उन्होंने यह भी कहा, हाल ही में जब नामदार आए टिकट बंटवारे के समय तो उन्हें 150 बार सर कहा गया। यहां जो उनके नेता हैं, उनके लिए छत्तीसगढ़ से ज्यादा नामदार को सर कहना जरूरी है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होने हैं। पहले चरण का (मतदान खासतौर पर बस्तर क्षेत्र) सोमवार को चल रहे हैं जबकि बिलासपुर व अन्य क्षेत्रों के मतदान 20 नवंबर को होंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत