लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनावः धान की बिक्री रुकने से उत्साहित कांग्रेस संजो रही सत्ता का सपना

By संतोष ठाकुर | Updated: November 19, 2018 05:18 IST

कांग्रेस ने धान के समर्थन मूल्य को दोगुना से अधिक करने का किया वादा। किसानों ने रोक दी बिक्री।

Open in App

छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बनेगी, यह फिलहाल कयास की बात है. यहां पर भाजपा एक बार फिर जहां राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह के सहारे सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है तो वहीं कांग्रेस को उम्मीद है कि रमन सिंह सरकार को एंटी-इंकमबेंसी का सामना करना पड़ेगा. कांग्रेस की इस उम्मीद की अकेली वजह राज्य सरकार की एंटी-इंकबमेंसी ही नहीं है. उसका मानना है कि जिस तरह से किसान राज्य में अपने धान की उपज को मंडी में नहीं बेच रहे हैं, उसका साफ संकेत है कि वे कांग्रेस सरकार का इंतजार कर रहे हैं. इसकी वजह यह है कि कांग्रेस ने धान के समर्थन मूल्य को लगभग दोगुना से अधिक करने का वादा किया है. 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अभी मंडी में धान का समर्थन मूल्य 11 से 12 सौ रुपए के बीच है. हाल ही में जब केंद्र सरकार ने समर्थन मूल्य बढ़ाया था तो यह राशि 15-1700 रुपए तक पहंच गई थी, लेकिन यह राशि सभी किसान को नहीं मिल रही है. राज्य के 43 लाख किसान अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. यही वजह है कि हमने राज्य की जनता को भरोसा दिया है कि हम सत्ता में आने के दस दिन के अंदर इसे ढाई हजार रुपए कर देंगे. 

इसी का असर है कि राज्य की मंडियो में किसान अपना धान बेचने नहीं जा रहे हैं. यह किसानों के रुख से निकला डर ही है कि भाजपा नेता अब समर्थन मूल्य बढ़ाने की बात कर रहे हैं. इस कांग्रेस नेता ने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, लेकिन यहां के किसान अब अन्य राज्य के किसानों से धान की पैदावार के मामले में पिछड़  रहे हैं. हम उन्हें एक बार फिर से प्रथम स्थान पर लाएंगे. हमें खुशी है कि जनता हमारे वादे पर ऐतबार कर रही है. यह हमारी जीत को दर्शाता है. 

हालांकि कांग्रेस पूरी तरह से धान की राजनीति से ही आस लगाए हुई नहीं बैठी है. उसने राज्य भाजपा के करीब एक दर्जन नेताओं से संपर्क बनाने का कार्य शुरू किया हुआ है. इनमें वे नेता शामिल हैं जिन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया है या फिर जो भाजपा के नेतृत्व से असंतुष्ट चल रहे हैं. 

जोगी से बातचीत का विकल्प खुला रहेगा

कांग्रेस का प्लान बी यह है कि अगर स्थिति ऐसी बनती है कि अजित जोगी को समर्थन देकर भाजपा को सरकार बनाने से रोका जा सके तो वह जोगी को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने पर गहराई से मंथन कर रही है. कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि अजित जोगी मूल से रूप से कांग्रेसी हैं. उन्होंने हाल ही में कहा था कि भाजपा को समर्थन देने से अच्छा मरना है. ऐसे में हमें उम्मीद है कि बातचीत का विकल्प उनकी ओर से खुला रहेगा. यह स्थिति पर निर्भर करता है कि वह कांग्रेस में आकर पार्टी को मजबूत करते हैं या नतीजे आने के बाद समान विचारधारा वाले दलों की सरकार बनाने की मुहिम का हिस्सा बनते हैं.

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह