लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस ने जारी की 30 उम्मीदवारों की पहली सूची, पाटन से बघेल और अंबिकापुर से सिंहदेव लड़ेंगे चुनाव

By भाषा | Updated: October 15, 2023 10:10 IST

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री बघेल अपने वर्तमान विधानसभा क्षेत्र पाटन से ही चुनाव लड़ेंगे, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और उनके रिश्तेदार विजय बघेल उन्हें चुनौती देंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री बघेल अपने वर्तमान विधानसभा क्षेत्र पाटन से ही चुनाव लड़ेंगेउपमुख्यमंत्री सिंहदेव को भी उनके वर्तमान विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर से उम्मीदवार बनाया गया हैकांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है

नई दिल्ली: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। 

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री बघेल अपने वर्तमान विधानसभा क्षेत्र पाटन से ही चुनाव लड़ेंगे, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और उनके रिश्तेदार विजय बघेल उन्हें चुनौती देंगे। 

वहीं, उपमुख्यमंत्री सिंहदेव को भी उनके वर्तमान विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर से उम्मीदवार बनाया गया है। 

राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को दुर्ग-ग्रामीण, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को सक्ती और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को कोंडागांव से टिकट दिया गया है। 

छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी। छत्तीसगढ़ में अभी कांग्रेस की सरकार है। 

वहीं, भाजपा मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है। राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर 15 साल बाद सत्ता में वापसी की थी। वहीं, भाजपा को इस चुनाव में 15 सीटें हासिल हुई थीं।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ चुनावभूपेश बघेलकांग्रेसTS Singhdeo
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम