छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा और सुकमा सीमा पर मुठभेड़, महिला नक्सली ढेर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 8, 2019 09:30 AM2019-05-08T09:30:19+5:302019-05-08T09:30:19+5:30

छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा और सुकमा सीमा पर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़: पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान कराई जा रही है। इस घटना में पुलिस के सभी जवान सुरक्षित है तथा क्षेत्र में खोजी अभियान जारी है।

Chhattisgarh Dantewada Bodies of 2 Naxals recovered exchange of fire b/w Naxals & joint team | छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा और सुकमा सीमा पर मुठभेड़, महिला नक्सली ढेर

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlights दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के गोंदेरस गांव के जंगलों में बुधवार सुबह करीब पांच बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।दो नक्सली में एक महिला नक्सली भी शामिल है।

छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा और सुकमा सीमा पर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली के मारी गई है। पहले ये खबर आई थी कि दो नक्सली ढेर हुए हैं। लेकिन पुलिस उप महानिरीक्षक (नक्सल विरोधी अभियान) सुंदरराज पी ने सुधार जारी करते हुए बताया कि दंतेवाड़ा में आज (8 मई) मुठभेड़ के बाद एक महिला नक्सली का ही शव बरामद किया गया है।  उन्होंने ये भी कहा कि ये हो सकता है कि कुछ और नक्सलियों को भी मारा गया हो सकता है, लेकिन हम उनके शव को बरामद नहीं कर पाए हैं। 

नक्सलियों के पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। मुठभेड़ आठ मई की सुबह हुई। राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुंदरराज पी को दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के गोंदेरस गांव के जंगलों में बुधवार सुबह करीब पांच बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।


 

सुंदरराज ने बताया कि अरनपुर थाना क्षेत्र में डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब गोंदेरस गांव के जंगलों में था तभी नक्सलियों ने उनपर हमला कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्यवाही की। 

कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से दो नक्सलियों का शव, एक 12 बोर बंदूक, नक्सली साहित्य और अन्य सामान बरामद हुआ।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान कराई जा रही है। इस घटना में पुलिस के सभी जवान सुरक्षित है तथा क्षेत्र में खोजी अभियान जारी है। (समाचार एजेंसी पीटीआई इनपुट के साथ) 

Web Title: Chhattisgarh Dantewada Bodies of 2 Naxals recovered exchange of fire b/w Naxals & joint team

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे