लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लेटर लिखकर की 30 हजार करोड़ रुपये के राहत की मांग, 10 हजार करोड़ तुरंत जारी करने का किया आग्रह

By सुमित राय | Updated: May 9, 2020 12:07 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखकर कोरोना वायर से लड़ने में मदद के लिए 30 हजार करोड़ रुपये की मांग की है और इसमें से 10 हजार करोड़ रुपये तुरंत जारी करने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देभूपेश बघेल ने बघेल ने पीएम को पत्र में लिखा है कि लॉकडाउन की लंबी अवधि के कारण राजस्व प्राप्ति लगभग शून्य हो गई है।उन्होंने कहा कि उद्योग, व्यवसाय, सेवा क्षेत्र और कृषि क्षेत्र को आर्थिक सहायता देने के लिए पैकेज की जरूरत है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है और ऐस में आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप होने के कई राज्यों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेटर लिखकर मदद की अपील की है, ताकि जिससे उद्योग, व्यवसाय, सेवा क्षेत्र और कृषि क्षेत्र को आर्थिक सहायता दी जा सके।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोविड-19 की वजह से उपजे आर्थिक संकट को नियंत्रित करने के लिए अगले 3 महीनों  में राज्य के लिए 30 हजार करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की हैं। उन्होंने पीएम मोदी से 30 हजार करोड़ में से 10 हजार करोड़ रुपये तुरंत जारी करने का आग्रह किया है।

बघेल ने प्रधानमंत्री को पत्र में लिखा है कि लॉकडाउन की लंबी अवधि के कारण राजस्व प्राप्ति लगभग शून्य हो गई है। वर्तमान आर्थिक परिदृश्य में राज्य को केन्द्रीय करों में से प्राप्त होने वाली राशि में भी बड़ी कमी होना निश्चित है। दूसरी ओर राज्य के 56 लाख गरीब और जरूरतमंद परिवारों, जिनकी आय का कोई साधन नहीं बचा है, उनके जीवनयापन के लिए राज्य सरकार को अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता पड़ रही है।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस से अब तक 150 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 21 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। छत्तीसगढ़ में अभी कोरोना वायरस के 128 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :भूपेश बघेलनरेंद्र मोदीछत्तीसगढ़कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया