लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस ने पहली लिस्ट की लिस्ट जारी, इनके नाम पर पार्टी ने लगाई मुहर

By स्वाति सिंह | Updated: October 18, 2018 20:09 IST

20 नवंबर को नार्थ छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण में 72 सीटों के लिए वोटिंग होगी। 11 दिसंबर को पांच राज्य के चुनाव के नतीजे आ जाएंगे।

Open in App

कांग्रेस ने गुरुवार (18 अक्टूबर) को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 12 सीटों पर के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पहला फेज की वोटिंग 12 नवंबर को होगी। बता दें कि इसमें बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव​ जिले की 6 सीटें हैं। कांग्रेस की पहली लिस्ट में केवल एक ही सीटिंग एमएलए की टिकट काटा है। 

इसके अलावा इस लिस्ट में बस्तर संभाग की अंतागढ़ सीट से अनूप नाग, भानुप्रतापुर से मनोज सिंह मंडावी, कांकेर से शिशुपाल सोरी, केशकाल से संतराम नेताम, कोंडागांव से मोहनराम मरकाम, नारायणपुर से चंदन कश्यप, बस्तर लकेश्वर बघेल, जगदलपुर लेखचंद जैन, चित्रकोट दीपक कुमार बैज, दंतेवाड़ा से देवती कर्मा, बीजापुर से विक्रम शाह मंडावी और कोंटा से कवासी लखमा को टिकट मिला है। 

20 नवंबर को नार्थ छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण में 72 सीटों के लिए वोटिंग होगी। 11 दिसंबर को पांच राज्य के चुनाव के नतीजे आ जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में इस बार राज्य के 90 सीटों पर चुनाव होना है। साल 2013 में 91 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव हुए थे। पहले चरण में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में चुनाव होना है। पहले चरण में 18 सीटों के लिए मतदान होंगे। उम्मीदवारों के पास नॉमिनेशन भरने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर होगी। 

राज्य में बीजेपी  2003 से सत्ता में है। 2013 के विधानसभा चुनाव में उसे 49 सीटों पर जीत मिली थी जबकि कांग्रेस ने 39 सीटें जीती थी। बसपा ने एक सीट तथा एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने विजय प्राप्त की थी।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील