लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः रायपुर की चार विधानसभा सीटों पर दो मंत्री और एक पूर्व मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर

By गोपाल वोरा | Updated: November 7, 2018 10:01 IST

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री के निकटतम मंत्री राजेश मूणत चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्हें फिर एक बार चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने अपने पिछले चुनाव के ही प्रत्याशी विकास उपाध्याय को मैदान में उतारा है। दोनों सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में सीधा संघर्ष होगा।

Open in App

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की चार विधानसभा सीटों को लेकर कांटे का संघर्ष देखने को मिल रहा है। यहां दो कद्दावर मंत्री चुनाव मैदान में डटे हैं। वहीं एक पूर्व मंत्री भी मैदान में हैं। सभी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इनमें रायपुर दक्षिण से कृषि मंत्री और कद्दावर भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने कन्हैया अग्रवाल को टिकट दी है। कांग्रेस की यह सबसे कमजोर सीट मानी जा रही है। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री के निकटतम मंत्री राजेश मूणत चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्हें फिर एक बार चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने अपने पिछले चुनाव के ही प्रत्याशी विकास उपाध्याय को मैदान में उतारा है। दोनों सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में सीधा संघर्ष होगा।

रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र

तीसरी सीट रायपुर ग्रामीण है, जहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा मैदान में डटे हैं। उन्हें चैलेंज करने के लिए भाजपा ने भी अपने पुराने खिलाड़ी नंदकुमार साहू को चुनाव रण में उतारा है। यहां कांटे की टक्कर होगी। इसमें एक तीसरा कोण भी है, जो जोगी कांग्रेस के उम्मीदवार ओमप्रकाश देवांगन दोनों ही प्रत्याशियों को मुश्किल में डाले हुए हैं। पिछले चुनाव के दौरान सत्यनारायण शर्मा के साथ घूमने वाले ओमप्रकाश देवांगन ने इस बार जोगी कांग्रेस से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। वे अधिकतम वोट कांग्रेस के ही काटेंगे। भाजपा को भी नुकसान पहुंचाने में भी पीछे नहीं रहेंगे। क्योंकि देवांगन मतों की संख्या वहां अच्छी-खासी है। ब्राrाण मत भी कम नहीं हैं। 

जातिगत समीकरण का प्रभाव

जातिगत समीकरण का प्रभाव इस क्षेत्र में अधिक दिखाई दे रहा है। सर्वाधिक 47 हजार साहू मतदाता हैं। 22 हजार ब्राह्मण मतदाता हैं। 28 हजार सतनामी मतदाता हैं और 15 कुर्मी मतदाता हैं। 17 हजार ठाकुर मतदाता हैं। 4 हजार से अधिक देवांगन वोट हैं। लगभग 60 हजार उत्तर भारतीय मतदाता हैं। सत्यनारायण शर्मा लगातार पिछले पांच वर्षो से अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। इसके बावजूद नंदकुमार साहू के साहू वोट उन्हें इस बार संबल देकर विजयी बनाने के लिए कृत संकल्प हैं। वहीं ओमप्रकाश देवांगन बीरगांव क्षेत्र के नगरपालिका अध्यक्ष रहे हैं, इसलिए उनका प्रभाव भी मायने रखता है। कुल मिलाकर इस सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। ऊंट किसी भी करवट बैठ सकता है।

उत्तर विधानसभा क्षेत्र 

चौथी सीट उत्तर विधानसभा क्षेत्र है, जहां से भाजपा ने अपने पुराने युवा प्रत्याशी श्रीचंद सुंदरानी को दोबारा टिकट दी है। उन्हें चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने भी अपने पुराने खिलाड़ी पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा पर विश्वास व्यक्त किया है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कुलदीप जुनेजा पूरे पांच साल सतत सक्रिय रहे हैं। उनका मतदाताओं से सीधा संपर्क है। 2013 के मुकाबला के 2018 के चुनाव में यहां भी त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। जोगी कांग्रेस ने भी एक सिंधी समाज के प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया है। अमर गिदवानी श्रीचंद सुंदरानी का खेल बिगाड़ सकते हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसरमन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर शुरू हो गया है 'एकला चलो' की रणनीति पर गंभीर मंथन

भारत अधिक खबरें

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट