लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः कवर्धा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़, एक महिला नक्सली ढेर

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 29, 2019 15:01 IST

छत्तीसगढ़ः पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ सुरतिया गांव के पास हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी की इस गांव के आस-पास नक्सलियों का मूवमेंट है, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने इलाके का घेराव किया।

Open in App
ठळक मुद्दे के नक्सल प्रभावित कवर्धा में रविवार (29 सितंबर) को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान पुलिसकर्मियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने नक्सली कैडर की महिला नक्सली जुगानी को मार गिराया है। इस दौरान उन्हें भारी मात्रा में नक्सल साहित्य मिला है। 

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कवर्धा में रविवार (29 सितंबर) को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान पुलिसकर्मियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने नक्सली कैडर की महिला नक्सली जुगानी को मार गिराया है। इस दौरान उन्हें भारी मात्रा में नक्सल साहित्य मिला है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ सुरतिया गांव के पास हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी की इस गांव के आस-पास नक्सलियों का मूवमेंट है, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने इलाके का घेराव किया। इस दौरान फायरिंग शुरू हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिस ने महिला नक्सली को मार गिराया। वहीं, उसने भारी मात्रा में नक्सल साहित्य जब्त किया।  आपको बता दें बीते दिन 28 सितंबर को सुकमा जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी थी। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के बेनापाली गांव में संदिग्ध नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी। ग्रामीण की पहचान मुचाकी लिंगा के रूप में हुई थी। वह क्षेत्र में शिक्षादूत के रूप में कार्यरत था। 

इसके अलावा 24 सितंबर को कांकेर जिले में नक्सलियों ने विस्फोट कर एक तेल टैंकर को उड़ा दिया था। धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई थी। कांकेर जिला नक्सल प्रभावित है। बताया गया था कि जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र के कोसरोंडा और तुमापाल गांव के मध्य, पतकालबेड़ा गांव के करीब नक्सलियों ने एक तेल टैंकर को विस्फोट से उड़ा दिया। विस्फोट के कारण टैंकर चालक राकेश कोड़ोपी (24 वर्ष), चालक दुनेश्वर सिंह (24 वर्ष) और हेल्पर अजय कुमार सलाम (23 वर्ष) की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :नक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे