लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ का लक्ष्य स्कूली बच्चों को अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार शिक्षा प्रदान करना है: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: November 14, 2021 21:27 IST

Open in App

रायपुर, 14 नवंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि राज्य में सरकारी विद्यालयों का संचालन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को स्वामी आत्मानंद सरकारी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों (एसएजीईएस) की तर्ज पर शिक्षा प्रदान की जा सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तीन साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए ‘बालवाड़ी’ भी खोलेगी।

मुख्यमंत्री ने ‘छत्तीसगढ़ विद्यालय शिक्षा दृष्टि दस्तावेज 2030’ के तहत देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय 'जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम' के उद्घघाटन समारोह में ये घोषणाएं कीं।

बघेल ने कहा, ‘‘ स्वामी आत्मानंद सरकारी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की तर्ज पर राज्य में अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार सरकारी विद्यालयों का संचालन किया जाएगा ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराई जा सके। अंतरराष्ट्रीय स्तर के विद्यालय होने चाहिए ताकि राज्य के विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेर सकें और राज्य को गौरवान्वित कर सकें।’’

राज्य सरकार ने पिछले साल नवंबर में एसएजीईएस योजना की शुरुआत की थी, जिसके तहत हिंदी माध्यम के विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम के आधुनिक विद्यालयों में बदला गया। राज्य में इस तरह के 171 विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos