लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: नारायणपुर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, एक एसटीएफ जवान घायल

By भाषा | Updated: April 11, 2019 20:07 IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उप महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में हेलीपैड के करीब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी की।

Open in App
ठळक मुद्देसुंदरराज ने बताया कि मतदान के मद्देनजर ओरछा थाना क्षेत्र में एसटीएफ के दल को गस्त पर भेजा गया था।दल जब आज हेलीपैड के करीब जंगल में था तभी नक्सलियों ने उस पर गोलीबारी की। राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के मध्य मतदान किया गया।

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के दौरान बृहस्पतिवार को नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया। इसमें एसटीएफ का एक जवान भी घायल हुआ है।

राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उप महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने यहां भाषा को बताया कि नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में हेलीपैड के करीब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी की। इस घटना में एसटीएफ का एक जवान हृदय राम साहू घायल हो गया। वहीं पुलिस दल ने जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली को मार गिराया।

सुंदरराज ने बताया कि मतदान के मद्देनजर ओरछा थाना क्षेत्र में एसटीएफ के दल को गस्त पर भेजा गया था। दल जब आज हेलीपैड के करीब जंगल में था तभी नक्सलियों ने उस पर गोलीबारी की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी होने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। वहां एक नक्सली का शव, एक देशी पिस्तौल, चाकू और अन्य सामान बरामद किये गये।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल एसटीएफ के जवान को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। इससे पहले नक्सल विरोधी अभियान के महानिदेशक गिरधारी नायक ने बताया था कि नक्सलियों के साथ पुलिस दल की मुठभेड़ तब हुई जब जवान ओरछा में हेलीपैड की सुरक्षा कर रहे थे। राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के मध्य मतदान किया गया।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान दलों को ले जाने और वहां से लाने के लिए हेलीकाप्टर की सहायता ली जा रही है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावछत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2019छत्तीसगढ़नक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम