लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: सुकुमा नक्सली हमले में 17 जवान शहीद, कल से थे गायब आज मिले शव

By स्वाति सिंह | Updated: March 22, 2020 15:23 IST

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हुए हैं। वहीं, सुरक्षा बलों ने इस हमले में बड़े नक्सली नेताओं को मार गिराने का दावा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनक्सली हमले में 17 जवान शहीद हुए मुठभेड़ में घायल 14 जवानों को रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सली हमले में 17 जवान शहीद हुए और 14 जवानों के घायल होने की खबर है। वहीं, सुरक्षा बलों ने इस हमले में बड़े नक्सली नेताओं को मार गिराने का दावा किया है। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में कोराजगुड़ा पहाड़ी के करीब जंगल में नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया है। इस हमले में 14 जवान घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में घायल 14 जवानों को रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से 12 जवानों की हालत सामान्य है तथा दो जवान गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में शामिल 13 जवानों से अभी तक संपर्क नहीं हो सका है। करीब 150 जवानों की टीम अभी जंगल में ही रुकी हुई है। 

उन्होंने बताया कि जिले के एलमागुंडा गांव के करीब नक्सली गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद चिंतागुफा, बुरकापाल और तेमेलवाड़ा से डीआरजी, एसटीएफ और सीआपीएफ के कोबरा बटालियन के दल को गश्ती पर रवाना किया गया था। 

उन्होंने बताया कि जब दोपहर बाद 2.30 बजे दल कोराजगुंडा पहाड़ी पर था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ चलने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में सुरक्षा बल के 14 जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जंगल के भीतर नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।  

टॅग्स :नक्सल हमलाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम