लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के चलते दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों, नदी तटों पर छठ पूजा नहीं मनाई जाए: डीडीएमए

By भाषा | Updated: November 11, 2020 22:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि कोविड-19 महामारी की चलते इस साल दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों, नदी तटों और मंदिर में छठ पूजा नहीं मनाई जाएगी।

दिल्ली के मुख्य सचिव तथा डीडीएमए की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष विजय देव द्वारा मंगलवार को जारी आदेश में सभी जिलाधिकारियों और पुलिस उपायुक्तों को आदेश को सख्ती से लागू करने और महामारी के दौरान लोगों को घर पर छठ ही मनाने के लिये प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया है।

आदेश में जिलाधिकारियों और पुलिस उपायुक्तों को इस साल पर्व से पहले धार्मिक और सामुदायिक नेताओं तथा छठ पूजा समितियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था और सौहार्द बनाए रखने में उनका सहयोग लेने का भी निर्देश दिया।

इसके अलावा आदेश में कोविड-19 से निपटने के लिये जारी दिशा-निर्देशों के पालन को लेकर लोगों को जागरुक करने का भी निर्देश दिया गया है।

डीडीएमए के इस आदेश के बाद दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।

उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सरकार छठ पूजा के लिये पर्याप्त इंतजाम करने में नाकाम रही, जिसके चलते ऐसा हुआ है।

उन्होंने ट्वीट किया, ''दिल्ली में छठ पूजा पर बैन लगाने का यह आदेश नहीं माना जाएगा अरविंद केजरीवाल जी। देश में सबसे पहले शराब की दुकानें खोलने वाली दिल्ली सरकार, छठ पूजा रोकने का आदेश नहीं दे सकती।

उन्होंने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी की सरकार छठ पूजा की तैयारी नहीं कर पाई तो बैन लगा दिया। छठ पूजा तो होगी।’’

दिल्ली में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के निवासी हर्षोल्लास के साथ छठ पर्व मनाते हैं। यह दो दिवसीय पर्व इस साल 20-21 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दौरान नदी, तालाबों इत्यादि पर सूर्य देवता की पूजा की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos