लाइव न्यूज़ :

वीडियोः मनोज तिवारी एक बार फिर विवादों में, बोले- "सोनिया जी छठ की होंती तो नहीं पैदा होता राहुल जैसा बेटा"

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: November 12, 2018 10:30 IST

बिहार और झारखंड में छठ मइया का व्रत रखने की परंपरा है। बाद में बिहार के लोगों के देशभर में फैलने से यह व्रत अब भारत के करीब-करीब सभी प्रमुख शहरों में मनाया जाने लगा है।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे व वर्तमान कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उनका बयान सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। अंबिकापुर में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने सोनिया गांधी पर विवादित टिप्पणी की।

मनोज तिवारी ने कहा कि अगर सोनिया गांधी ने छठी म‌इया का व्रत रखा होता तो उन्हें राहुल गांधी जैसा बेटा नहीं पैदा हुआ होता। उनके अनुसार छठी मइया का व्रत रखने वाली महिलाओं को बुद्ध‌िमान बेटे पैदा होते हैं।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के ऊपर कसे गए इस तंज पर मनोज तिवारी के साथ, मंच पर बैठे नेता और सामने की भीड़ मजे लेकर हंस रही है।

छठी मइया के व्रत से देशभक्त बेटे पैदा होते हैंः मनोज तिवारी

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने यह भी कहा कि छठी मइया का व्रत रखने वाली म‌हिलाओं को देशभक्त बेटे पैदा होते हैं, भ्रष्ट बेटे पैदा नहीं होते। राहुल गांधी के संबंध में कही गई उनकी ये बातें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

बिहार में छठ व्रत रखने की परंपरा

उल्लेखनीय है बिहार और झारखंड में छठ मइया का व्रत रखने की परंपरा है। बाद में बिहार के लोगों के देशभर में फैलने से यह व्रत अब भारत के करीब-करीब सभी प्रमुख शहरों में मनाया जाने लगा है। दिल्ली में भी छठ मइया के व्रत और पूजा कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया जाता है।

ऐसा माना जाता है कि छठ मइया का व्रत मांएं संतान सुख व परिवार की सुख शांति के लिए रखती हैं।

जमकर विवादों में फंस रहे हैं मनोज तिवारी

इन दिनों बीजेपी अध्यक्ष जमकर विवादों में फंस रहे हैं। कुछ दिनों पहले वे सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के मौके पर पहुंचकर सुर्खियों में आए थे। वहां उन्होंने लोगों के साथ मारपीट भी की ‌थी। बाद में आम आदमी पार्टी विधायक अमनातुल्ला खान से हाथापाई को लेकर उन्होंने खुद ही राज्य पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

मनोज तिवारी पूर्व भोजपुरी गायक-अभिनेता हैं। बीजेपी पहले वे समाजवादी पार्टी से परोक्ष रूप से जुड़े रहे। वर्तमान में वह दिल्‍ली की एक सीट पर सांसद और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

टॅग्स :छठ पूजासोनिया गाँधीमनोज तिवारीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस