लाइव न्यूज़ :

Chhapra Hooch Liquor: पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग, सिन्हा और चौधरी सहित भाजपा नेताओं ने दिया धरना

By एस पी सिन्हा | Updated: December 21, 2022 18:38 IST

भाजपा विधायक एवं विधान पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी के नेतृत्व में धरना दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश सरकार ने मुआवजा देने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया है। नीतीश कुमार अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हैं।शराब मामले में न्यायिक जांच होनी चाहिए।

पटनाः बिहार के छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर भाजपा और महागठबंधन की सरकार आमने-सामने है। पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर भाजपा विधायक एवं विधान पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी के नेतृत्व में धरना दिया।

 

भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके बयान के लिए माफी मांगने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की। दरअसल, विपक्षी दल भाजपा के साथ साथ सरकार के सहयोगी दलों के द्वारा भी मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार ने मुआवजा देने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया है। 

बिहार विधानसभा परिसर में धरना पर बैठे नेताओं ने अपने हाथों में तख्ती लेकर नीतीश सरकार पर आरोप लगाया कि सारण, बेगूसराय या हो सीवान शराब ने लील ली सैंकड़ों जान। उन्होंने नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए मांग कि सत्ता संपोषित शराब बिकवाना बंद करे। साथ ही जहरीली शराब पर मृतकों को मुआवजा देना होगा।

भाजपा नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार को हर हाल में पीड़ित परिवारों को मुआवजा देना होगा। नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार को इस्तीफा देना होगा। शराबबंदी राज्य में फेल हो चुकी है। इससे हर दिन गरीब गुरबे लोग मर रहे हैं, लेकिन ऐसे अपराधों को बढ़ने का बाद भी नीतीश कुमार अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हैं।

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 5 दिनों के शीतकालीन सत्र में विपक्ष ने जनता के सवाल उठाए, लेकिन विधायकों के साथ जो व्यवहार किया गया वह सही नहीं है। शराब मामले में न्यायिक जांच होनी चाहिए। सरकार को पीड़ित परिवारों को मुआवजा देना होगा क्योंकि मौतें सत्ता संपोषित हुई हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की अहंकारी सरकार विधायिका की आवाज को दबा नहीं सकती है। शराब से राज्य में हो रही मौतों को लेकर भाजपा का हल्ला बोल जारी है। वहीं, सम्राट चौधरी ने कहा कि शराबबंदी के नाम पर लोगों को जहरीली शराब पिलाने का काम किया जा रहा है। नीतीश कुमार उल्टे पीड़ितों के प्रति निर्दयी बने हैं। भाजपा पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए आवाज बुलंद करते रहेगी। 

टॅग्स :बिहारपटनाBJPजेडीयूआरजेडीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम