लाइव न्यूज़ :

चेन्नई में आज भारी बारिश की आशंका, रेड अलर्ट जारी, स्कूल और कॉलेज बंद, 50 नाव सहित 689 मोटर पम्प तैयार

By विनीत कुमार | Updated: November 18, 2021 08:54 IST

Chennai Rains: चेन्नई समेत तमिलनाडु के कुछ जिलों में आज भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। आंध्र प्रदेश पर भी इसका असर होगा। चेन्नई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, तेज हवाएं भी चलेंगी।चेन्नई और इसके आसपास के जिलों के लिए रेड अलर्ट, स्कूल और कॉलेज में छुट्टी की घोषणा।चेन्नई म्यूनिसिपल ने हालात पर नजर रखने के लिए एक विशेष वॉर रूम तैयार किया है।

चेन्नई: बंगाल की खाड़ी के दक्षिणपूर्वी हिस्से पर बने कम दबाव के क्षेत्र के पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने के साथ आज दक्षिणी आंध्र प्रदेश और उससे लगे उत्तरी तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने चेन्नई और इसके आसपास के जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

चेन्नई सहित तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और रानीपेट्टई जिलों भारी बारिश हो सकती है। तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, चेंगलपट्टू, तिरुपत्तूर और वेल्लोर जिलों में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के विभिन्न हिस्सों में 21 नवंबर तक बारिश जारी रहने का अनुमान है।

कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

भारी बारिश की आशंका को देखते हुए चेन्नई, थेनी, तुतीकोरिन और डिंडिगुल जिलों में प्रशासन ने गुरुवार को लिए स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, चेन्नई की म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन की ओर से हालात पर नजर रखने के लिए विशेष वॉर रूम तैयार किया गया है। साथ ही सभी ज्यादा जोखिम वाले बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ से निपटने के उपायों में तेजी लाने के लिए हर क्षेत्र में निगम के इंजीनियरों को नियुक्त किया गया है।

689 मोटर पम्प रखे गए हैं तैयार

चेन्नई म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक पानी निकालने के लिए कुल 689 मोटर पंप के इंतजाम किए गए हैं। इसमें 448 पंप निगम के हैं जबकि 199 किराए पर लिए गए हैं। 37 अन्य को दूसरे निगमों आदि से लिया गया है। इनमें से 22 मोटर पंपों में 100 हॉर्स पावर से अधिक और 28 में 50 एचपी से अधिक की क्षमता है। ऐसे में दावा है कि प्रभावित क्षेत्रों से पानी तेजी से निकाला जा सकता है।

तमिलनाडु: तेज हवाएं भी करेंगी परेशान

गुरुवार को चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और रानीपेट में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में एक या दो स्थानों पर 20.4 सेंटीमीटर की तेज बारिश होने की संभावना है, जबकि 10 अन्य जिलों में भारी या बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में 19 और 20 नवंबर को भी ये स्थिति रह सकती है।

बारिश के रेड अलर्ट के साथ मौसम विभाग ने तेज हवाओं के चलने  की चेतावनी भी जारी की है। विभाग के मुताबिक, 'दक्षिण आंध्र प्रदेश के साथ-साथ पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे तक की गति) चलने की संभावना है। पिछले हफ्ते तमिलनाडु में बारिश से संबंधित घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :चेन्नईमौसम रिपोर्टतमिलनाडुMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं