लाइव न्यूज़ :

शेफ संजीव कपूर ने किया खुलासा, बताया- क्या है PM मोदी का पंसदीदा 'खाना'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 13, 2018 20:02 IST

प्रधानमंत्री मोदी  की एनर्जी देखकर हर कोई उनका दीवाना रहता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि शाकाहारी पीएम मोदी खाते क्या हैं, उनको खानें क्या पसंद है।

Open in App

प्रधानमंत्री मोदी  की एनर्जी देखकर हर कोई उनका दीवाना रहता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि शाकाहारी पीएम मोदी खाते क्या हैं, उनको खानें क्या पसंद है। हाल ही में पीएम के लिए यूएई यात्रा पर खाना बनाने के लिए गए शेफ संजीव कपूर ने इसका खुलासा किया है कि उन्हें खाने में क्या पसंद है। शेफ संजीव कपूर ने बताया है कि पीएम खाने में कमियां नहीं निकालते हैं जिस कारण से उनके लिए खाना बनाना बेहद आसान होता है।  

बस जो भी उनके लिए बनाया जाए वो पूरी तरह से शुद्ध शाकाहारी होना चाहिए।  संजीव के मुताबकि पीएम की थाली में डोसा, चुकंदर से बना कबाब  व दाल-चावल होता है जो उन्हें पंसद हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पीएम नींबू पानी लेना भी पसंद करते हैं। उन्होंने बताया पीएम को आसानी से बनने वाला भारतीय भोजन बेहद पसंद है। संजीव कपूर ने इस दौरान सहजन के पराठे का भी जिक्र किया, जिसकी रेसीपी उन्हें पीएम मोदी ने दी थी। उनके मुताबिक पीएम ने दौरे के दौरान उन्हें भोजन की कुछ चीजे भी सिखाई हैं।

उन्होंने मुझे इस पराठे के बारे में बताया, जो कि सहजन से तैयार होता है, यह सुनने में रोचक लगा और मैंने उन्हें बताया कि मैं इसे अपने रसोई में बनाऊंगा और जल्द ही मैं इस पारठे को बनाऊंगा। वैसे पीएम को गुजराती खाना बेहद पसंद है इसके बारे में सभी को पहले से ही पता है।

वहीं, दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वह मस्कट में 125 साल पुराने शिव मंदिर में पूजा करके बेहद धन्य महसूस कर रहे हैं। यह क्षेत्र के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। पीएम मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के आखिरी चरण में यहां पहुंचे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप