लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में नया पुलिस कैम्प स्थापित करने के खिलाफ हथियारबंद आदिवासियों का प्रदर्शन

By एएनआई | Updated: November 13, 2019 15:14 IST

एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि नक्सलिों को पुलिस ने भड़काया था। एसपी के अनुसार नक्सल इस क्षेत्र में पुलिस की मजबूत होती से स्थिति और उनके खिलाफ ऑपरेशन से चिंतित हैं।

Open in App

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के पाटोली गांव में एक नये पुलिस कैंप को स्थापित किये जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हथियारबंद आदिवासियों को काबू में लाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले और हवा में गोलीबारी का इस्तेमाल करना पड़ा। घटना मंगलवार (12 नवंबर) की है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दंतेवाड़ा के पुलिस सुपरिटेंडेंट अभिषेक पल्लव ने बताया, 'पुलिस अधिकारियों के अनुरोध करने के बावजूद भी गांव वाले वापस जाने को तैयार नही थे। वे अराजकता फैला रहे थे तो मजबूर होकर पुलिस को उनके ऊपर आंसू गैस के गोले और हवा में बंदूक चलानी पड़ी।'

एसपी ने बताया, 'गांव वाले बहुत बड़ी संख्या में कुल्हाड़ी, धारदार हथियार और आरी आदि के साथ पुलिस के इस इलाके में कैम्प स्थापित किए जाने को लेकर विरोध कर रहे थे।' 

एसपी ने कहा कि नक्सलिों को पुलिस ने भड़काया था। एसपी के अनुसार नक्सल इस क्षेत्र में पुलिस की मजबूत होती से स्थिति और उनके खिलाफ ऑपरेशन से चिंतित हैं।

पल्लव ने उन गांव वालो से भी मुलाकात की जो लोग पुलिस के कैम्प को स्थापित किए जाने को लेकर अपना आक्रोश जाहिर कर रहे थे। एसपी ने गांव वालों को समझाया कि ऐसे प्रदर्शन से वे भी पुलिस की कार्रवाई का निशाना बन सकते हैं। पल्लव ने बताया, 'फिलहाल दंतेवाड़ा में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) की महिला कमांडो को कैम्प में तैनात किया गया है ताकि गांव वाले किसी भी महिला के साथ होने वाले दुर्वव्यवहार पर शिकायत दर्ज करवा सकें।

टॅग्स :छत्तीसगढ़दंतेवाड़ानक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत