लाइव न्यूज़ :

एमबीबीएस सीटें ‘बेचने’ के लिए हुर्रियत नेता, आठ अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

By भाषा | Updated: December 30, 2021 18:40 IST

Open in App

श्रीनगर, 30 दिसंबर जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच एजेंसी (एसआईए) ने कश्मीरी छात्रों को पाकिस्तान में एमबीबीएस की सीटों को ‘बेचने’ और धन का इस्तेमाल आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए करने से संबंधित एक मामले में हुर्रियत नेता समेत नौ लोगों के खिलाफ अपना पहला आरोप पत्र दाखिल किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की एक शाखा, काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) द्वारा पिछले साल जुलाई में विश्वसनीय स्रोतों के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने के बाद मामला दर्ज किया गया था कि हुर्रियत के कुछ नेताओं सहित कई लोगों ने कुछ शैक्षिक सलाहकारों के साथ साठगांठ कर पाकिस्तान में एमबीबीएस सीटों तथा कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में सीटों की ‘बिक्री’ की। सीआईके का नामकरण अब एसआईए हो गया है।

एसआईए ने कट्टरपंथी हुर्रियत कांफ्रेंस के घटक साल्वेशन मूवमेंट के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर भट उर्फ जफर अकबर भट के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। आरोपपत्र में शामिल अन्य लोगों के नाम अब्दुल जब्बार, फातिमा शाह, अल्ताफ अहमद भट काजी यासिर, मोहम्मद अब्दुल्ला शाह, सबजार अहमद शेख, मंजूर अहमद शाह, सैयद खालिद गिलानी और महाज आजादी फ्रंट के मोहम्मद इकबाल मीर हैं।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान मौखिक, दस्तावेजी और तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए और विश्लेषण में यह सामने आया कि एमबीबीएस और अन्य पेशेवर डिग्री से संबंधित सीटें उन छात्रों को दी जाती थीं जो मारे गए आतंकवादियों के करीबी परिवार के सदस्य या रिश्तेदार थे।

यह भी साक्ष्य प्रस्तुत किया गया कि पैसा उन गतिविधियों में लगाया गया जो आतंकवाद और अलगाववाद से संबंधित कार्यक्रमों का समर्थन करते थे। प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी को मार गिराए जाने के बाद अशांति फैलाने के लिए भी धन का इस्तेमाल हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'