लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में फिलहाल चारधाम यात्रा शुरू नहीं होगी : मंत्री

By भाषा | Updated: June 15, 2021 20:51 IST

Open in App

देहरादून, 15 जून उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को कहा कि तैयारियां पूरी नहीं होने के कारण फिलहाल चारधाम यात्रा स्थानीय लोगों के लिए नहीं खोली जा रही है ।

इससे पहले, सोमवार को स्थानीय लोगों के लिए चारधाम यात्रा खोलने का निर्णय लिया गया था।

इस संबंध में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि चारधाम देवस्थानम बोर्ड ने बताया है कि अभी यात्रा शुरू करने के लिए तैयारियां पूरी नहीं हैं और इसके लिए बोर्ड ने 15 दिन का समय मांगा है ।

उनियाल ने कहा, ‘‘जैसे ही हमारी तैयारियां पूरी हो जाएंगी, हम चारधाम यात्रा आंशिक या पूरी तरह से खोलने का निर्णय ले सकते हैं । हालांकि यह उस समय की परिस्थितियों पर ही निर्भर करेगा ।’’

सोमवार को लिए गए निर्णय में जिन जिलों में चार धाम स्थित हैं, उन जिलों के निवासियों को नेगेटिव आरटी-पीसीआर कोविड-19 जांच रिपोर्ट के साथ मंदिरों के दर्शन की अनुमति दी गयी थी और कहा गया था कि चमोली जिले के निवासी बदरीनाथ धाम, रूद्रप्रयाग जिले के निवासी केदारनाथ तथा उत्तरकाशी जिले के निवासी गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा