लाइव न्यूज़ :

खरीदी केंद्र में अव्यवस्था, समिति प्रबंधक निलंबित

By भाषा | Updated: November 29, 2021 21:05 IST

Open in App

बालोद, 29 नवंबर छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था होने के बाद भगदड़ मच गई, जिससे कुछ किसानों को चोट पहुंची है। राज्य शासन ने समिति प्रबंधक को निलंबित कर दिया है।

बालोद जिले के अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के पीपरछेड़ी धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था के कारण भगदड़ मचने से कुछ किसानों को चोट पहुंची है जिसके बाद जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सेवा सहकारी समिति पीपरछेड़ी के समिति प्रबंधक यशवंत कुमार साहू को निलंबित कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि निलंबन की यह कार्यवाही समिति प्रबंधक द्वारा धान खरीदी के लिए किसानों के टोकन वितरण की व्यवस्था में लापरवाही बरतने के मामले की गई है।

उन्होंने बताया कि एक दिसम्बर से सहकारी समितियों और उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। उनके अनुसार धान की खरीद की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए राज्य शासन ने किसानों को नियमानुसार टोकन प्रदान करने का निर्देश दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि टोकन वितरण का कार्य समितियों के धान उपार्जन की प्रतिदिन की क्षमता के अनुसार से करने का निर्देश है। पीपरछेड़ी के समिति प्रबंधक साहू ने सोमवार को समिति से जुड़े सभी गांवों में मुनादी कर टोकन के लिए किसानों को बुला लिया। इससे समिति में भीड़ उमड़ गई। इस घटना में वहां भगदड़ की स्थिति हो गई।

उन्होंने बताया कि सेवा सहकारी समिति पीपरछेड़ी में टोकन लेने के लिए बड़ी संख्या में एक साथ किसानों के पहुंचने और वहां अव्यवस्था की सूचना मिलते ही बालोद जिले के जिलाधिकारी जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार वहां पहुंच गए थे।

जिलाधिकारी ने बताया कि समिति में अव्यवस्थित भीड़ के दौरान घायल ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सभी की स्थिति सामान्य है। सेवा सहकारी समिति पीपरछेड़ी के अंतर्गत चार गांव पीपरछेड़ी, चारवाही, भेंगारी और भेड़ियानवांगांव है। इन गांवों के लगभग 1150 किसान इस धान खरीदी केन्द्र में अपने धान बिक्री करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'