लाइव न्यूज़ :

गरीबी के दिनों को याद करके भावुक हुए चन्नी

By भाषा | Updated: September 20, 2021 19:23 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार को पदभार संभालने के बाद जब मीडिया से मुखातिब हुए तो अपने गरीबी के दिनों को याद कर भावुक हो गए।

उन्होंने कहा कि देश के ‘क्रांतिकारी नेता’ राहुल गांधी ने एक गरीब के बेटे को जो सम्मान दिया है, उसका उपकार वह जीवन भर नहीं उतार पाएंगे।

अपने संघर्ष भरे दिनों और गरीबी को याद करते हुए चन्नी ने कहा, ‘‘एक ज़माने में मेरे घर में छत नहीं होती थी। मेरी मां बाहर से मिट्टी लाती थीं और उसे दीवारों पर लेप दिया करती थीं। मेरे पिता टेंट हाउस चलाते थे। ऐसे गरीब परिवार के व्यक्ति को आज कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जी ने पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया है।’’

उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था, जब वह रिक्शा चलाते थे।

अपने गरीबी के दिनों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भावुक हो गए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और कुछ अन्य नेताओं ने उन्हें ढांढस बंधाया।

आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए चन्नी ने कहा, ‘‘वो कहते हैं आम आदमी। इधर बैठा है आम आदमी।’’

चन्नी पंजाब के पहले दलित नेता हैं, जो मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले वह अमरिंदर सिंह सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब