चंद्रयान 2 ने चंद्रमा की कक्षा में पूरे किए एक साल, इसरो ने कहा- अगले 7 सालों के लिए उपलब्ध है पर्याप्त ईंधन, सभी उपकरण कर रहे हैं काम

By सुमित राय | Published: August 21, 2020 08:06 AM2020-08-21T08:06:56+5:302020-08-21T08:06:56+5:30

चंद्रयान-2 को चंद्रमा के कक्षा तक पहुंचे एक साल में पूरा हो गया है और अब तक अंतरिक्षयान ने चंद्रमा की कक्षा में करीब 4,400 परिक्रमा पूरी की हैं।

Chandrayaan-2 Completes A Year Around Moon, Enough Fuel For 7 Years, says ISRO | चंद्रयान 2 ने चंद्रमा की कक्षा में पूरे किए एक साल, इसरो ने कहा- अगले 7 सालों के लिए उपलब्ध है पर्याप्त ईंधन, सभी उपकरण कर रहे हैं काम

इसरो ने बताया कि चंद्रयान 2 ने चंद्रमा की कक्षा में एक साल पूरे कर लिए हैं। (फाइल फोटो)

Highlightsचंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 22 जुलाई 2019 को किया गया था।चंद्रयान-2 ने 20 अगस्त को इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था।अंतरिक्षयान ने चंद्रमा की कक्षा में करीब 4,400 परिक्रमा पूरी की हैं।

भारत के चंद्रयान-2 को चंद्रमा के कक्षा तक पहुंचे एक साल पूरा हो गया है और यह अब भी सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में लगातार चक्कर लगा रहा है। अंतरिक्षयान ने चंद्रमा की कक्षा में करीब 4,400 परिक्रमा पूरी की हैं और इसके सभी उपकरण अच्छी तरह काम कर रहे हैं। इसरो ने जानकारी देते हुए बताया है कि चंद्रयान 2 में इतना ईंधन है कि वह और सात सालों तक चंद्रमा के ऐसे ही चक्कर लगा सकता है।

अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने कहा कि भारत के दूसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में चारों ओर परिक्रमा करते हुए एक वर्ष पूरा कर लिया है और इसके सभी उपकरण वर्तमान में अच्छी तरह काम कर रहे हैं। साथ ही कहा कि सात और वर्षों के संचालन के लिए चंद्रयान-2 में पर्याप्त ईंधन मौजूद है। 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को कहा, "हालांकि, उतरने का प्रयास (रोवर ले जाने वाले लैंडर का) सफल नहीं हुआ था। वहीं, आठ वैज्ञानिक उपकरणों से सुसज्जित अंतरिक्षयान ने सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। अंतरिक्षयान ने चंद्रमा की कक्षा में करीब 4,400 परिक्रमा पूरी की हैं और इसके सभी उपकरण अच्छी तरह काम कर रहे हैं।"

चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 22 जुलाई 2019 को किया गया था और ठीक एक साल पहले 20 अगस्त को इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। इसरो ने एक बयान में कहा कि अंतरिक्षयान बिल्कुल ठीक था और इसकी उप प्रणालियों का प्रदर्शन सामान्य है।
(भाषा से इनपुट के साथ)

Web Title: Chandrayaan-2 Completes A Year Around Moon, Enough Fuel For 7 Years, says ISRO

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे