लाइव न्यूज़ :

चंद्रबाबू नायडू का पीएम मोदी पर हमला, कहा-' जब मुंह खोलते हैं, झूठ ही बोलते हैं'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 4, 2019 08:55 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आए दिन प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते रहते हैं।

Open in App

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आए दिन प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते रहते हैं। गुंटूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, नायडू ने एक बार फिर मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने आंध्र प्रदेश को धोखा दिया।प्रधानमंत्री जब भी अपना मुंह खोलते झूठ ही बोलते हैं।

 बुधवार को उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी )पर अपनी विचारधारा पर अडिग ना रहने और केंद्र सरकार के खिलाफ खुल्लमखुल्ला झूठ फैलाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा था कि तेलुगू लोगों के हितों के संवर्धन और तेलुगू अस्मिता की रक्षा के लिए टीडीपी की स्थापना करने वाले दिवंगत एन टी रामाराव ने कांग्रेस को हमेशा दुष्ट बताया था लेकिन आज जो लोग सत्ता में हैं, वे उसके (कांग्रेस के) साथ दोस्त की तरह बर्ताव कर रहे हैं। क्या वे यह कहना चाहते हैं कि एनटीआर गलत थे।

पहले भी लगा चुके हैं आरोप

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस पर बहस करने की मंगलवार को चुनौती दी कि उनकी सरकार के कार्यकाल में देश को क्या फायदा मिला। कई टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित हुए प्रधानमंत्री मोदी के साक्षात्कार पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने पूछा कि मोदी सरकार के तहत क्या आर्थिक वृद्धि दर हासिल हुई।

उन्होंने पूछा, ‘‘संप्रग सरकार में भी यह अच्छी नहीं रही होगी लेकिन इस सरकार में भी बेहतर नहीं है। जीएसटी और नोटबंदी से क्या आर्थिक वृद्धि हासिल हुई?’’नायडू ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए कदमों के कारण देश की आर्थिक प्रणाली ‘ध्वस्त’ हो गई। उन्होंने प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर बहस करने की चुनौती दी।

टॅग्स :चंद्रबाबू नायडूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम