लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ में 36 घंटे से कई घरों में ना पानी ना बिजली, अस्पतालों में मरीजों की हालत खराब, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: February 23, 2022 13:19 IST

विद्युत विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की वजह से शहर की व्यवस्था चरमरा गई है। रिपोर्ट के मुताबिक हड़ताल के बाद से ( सोमवार आधी रात से) डीजी सेट के सहारे ऑफिस चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविद्युत विभाग के कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ सोमवार रात से हड़ताल पर हैंशहर के कई इलाकों में पानी-बिजली की आपूर्ति बाधित होने से जन-जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा हैबिजली पानी के बिना अस्पतलों में मरीजों की हालत भी खराब है

चंडीगढ़ः यहां के कई घरों में पिछले 36 घंटे से ना पानी है ना ही बिजली आई है। लोग पानी व बिजली के बिना बेहाल हो गए हैं। वहीं अस्पतालों में मरीजों की हालत भी खराब है। वहीं शहर के सभी इंडस्ट्री बंद हो गई हैं। दरअसल चंडीगढ़ में विद्युत विभाग कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ सोमवार आधी रात से  हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने 3 दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। उधर, चंडीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार को आवश्‍यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा) लागू कर 6-माह के लिए हड़तालों पर रोक लगा दी।

विद्युत विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की वजह से शहर की व्यवस्था चरमरा गई है। रिपोर्ट के मुताबिक हड़ताल के बाद से ( सोमवार आधी रात से) डीजी सेट के सहारे ऑफिस चल रहे हैं। वहीं बिजली आपूर्ति बाधित होने से यहां की सभी इंडस्ट्री बंद पड़ी हैं। शहर के सभी बड़े अस्पतालों में भी स्थिति खराब हो चली है। सोमवार रात से ही सेक्टर 20, 34, 36, 40, 42, 44, 49, 36, किशनगढ़ और मनीमाजरा की हालत खराब है।

हड़ताल शुरू होने के बाद से ही बिजली गुल होने के कारण केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को वैकल्पिक सर्जरी को पुनर्निर्धारित करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। वहीं शहर में रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल और कमर्शियल क्षेत्रों को काफी नुकसान हुआ है। कुछ चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें भी आउटेज के कारण काम नहीं कर रही हैं।

टॅग्स :चंडीगढ़हिंदी समाचारManoharlal Khattar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

क्राइम अलर्टChandigarh firing: 24 घंटे में 2 को गोली मारी?, जिम से बाहर निकलते प्रीत नागरा पर 8-10 राउंड गोलियां दाग दी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम