लाइव न्यूज़ :

चंपावत विधानसभा उपचुनावः सीएम धामी लड़ेंगे चुनाव, भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी देंगे इस्तीफा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2022 21:40 IST

Champawat assembly by-election: फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा की 70 में से 47 सीटें जीतकर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का इतिहास रचा।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा सीट से हार का सामना करना पड़ा।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंपेंगे।छह महीने के भीतर सदन का सदस्य निर्वाचित होना धामी के लिए एक संवैधानिक बाध्यता है।

देहरादूनः चंपावत सीट से भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी बृहस्पतिवार को अपने पद से इस्तीफा देंगे जिससे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा पहुंचने के लिए उपचुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो जाएगा।

पार्टी सूत्रों ने यहां बताया कि गहतोड़ी फिलहाल दिल्ली में हैं और वह बृहस्पतिवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंपेंगे। फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा की 70 में से 47 सीटें जीतकर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का इतिहास रचा लेकिन जीत की अगुवाई करने वाले धामी को खटीमा सीट से हार का सामना करना पड़ा।

'उत्तराखंड फिर मांगे, मोदी—धामी की सरकार' के नारे पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने एक बार फिर धामी को ही मुख्यमंत्री बनाया। हालांकि, छह महीने के भीतर सदन का सदस्य निर्वाचित होना धामी के लिए एक संवैधानिक बाध्यता है और इसी कारण उन्हें उपचुनाव लड़ना है।

धामी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनके लिए अपनी सीट खाली करने का सबसे पहला प्रस्ताव गहतोड़ी ने ही दिया था। दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए गहतोड़ी ने पहले कहा था, ‘‘अगर मुख्यमंत्री चंपावत सीट से (उपचुनाव) लड़ते हैं तो यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी।’’ 

टॅग्स :उत्तराखण्डउपचुनावBJPकांग्रेसपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम