लाइव न्यूज़ :

चंपावत विधानसभा उपचुनावः सीएम धामी लड़ेंगे चुनाव, बीजेपी ने तैयारियां जोर-शोर से शुरू की, कांग्रेस से कौन लड़ेगा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2022 20:05 IST

Champawat assembly by-election: उत्तराखंड में भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने बृहस्पतिवार को चंपावत सीट से इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ हो सके।

Open in App
ठळक मुद्दे विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से मिलकर इस्तीफा सौंप दिया था।भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का इतिहास रचा था। सीएम धामी को खटीमा से हार का सामना करना पड़ा था।

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार से अपनी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, उत्तराखंड मामलों के प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सहप्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री तथा अन्य प्रमुख नेताओं के साथ प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक ने एक बैठक की।

बैठक के बाद कौशिक ने बताया कि धामी को चंपावत से बड़े अंतर से जिताने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि चंपावत उपचुनाव के लिए पार्टी ने प्रदेश सहप्रभारी रेखा वर्मा की अध्यक्षता में एक टीम गठित की गई है, जिसके संयोजक धामी के लिए सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी होंगे।

कौशिक ने कहा कि इसके अलावा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय, कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास, वरिष्ठ नेता कैलाश शर्मा और पार्टी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीप्ति रावत भी टीम का हिस्सा होंगी। हाल में विधानसभा चुनाव में मिली पराजय के ​बाद धामी को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए शपथ ग्रहण करने के ​छह माह के भीतर उपचुनाव लड़कर विधानसभा का सदस्य बनना होगा।

गहतोड़ी के बृहस्पतिवार को चंपावत सीट से त्यागपत्र देने के बाद मुख्यमंत्री का वहां से उपचुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया। हालांकि ,अभी उपचुनाव की घोषणा नहीं हुई है। कौशिक ने बताया कि शनिवार से शुरू संतोष के दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश पार्टी संगठन की विभिन्न प्रकार की बैठकें हुईं, जिनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों के साथ चुनाव घोषणापत्र पर काम शुरू करने पर चर्चा शामिल है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्रदेश की उन 23 सीट की भी समीक्षा की गयी जिन पर भाजपा को फरवरी में विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था।

भाजपा को प्रदेश की 70 में से 47 सीट पर जीत हासिल हुई थी। कौशिक ने कहा, ‘‘इन 23 विधानसभा क्षेत्रों की अलग से समीक्षा की गयी, जो कई घंटे चली।’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले एक माह में सरकार द्वारा किए गए अच्छे कामों के बारे में लोगों को बतााने के लिए मई में 15 दिनों का जनसंपर्क अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है। 

टॅग्स :Uttarakhand Assemblyपुष्कर सिंह धामीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर