लाइव न्यूज़ :

बिहार में चमकी बुखार के पीछे हो सकता है एस्बेस्टस के घरों में रहना भी एक कारण

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2019 05:38 IST

मुजफ्फरपुर स्थित श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) में बच्चों का इलाज करने के लिए पहुंची एम्स दिल्ली के डॉक्टरों की टीम ने उन बच्चों के घरों का दौरा किया जो चमकी की बुखार की चपेट में आकर अपना दम तोड़ दिए थे. मुजफ्फरपुर में ही इस बुखार का असर सबसे अधिक था.

Open in App

बिहार में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) यानी चमकी बुखार से मरने वाले बच्चों का इलाज करने वाले डॉक्टरों की टीम ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की ओर इशारा किया है कि एस्बेस्टस के घरों में रहना भी इस बीमारी का एक कारण हो सकता है. बता दें कि इस बीमारी से मरने वाले बच्चों की की संख्या लगभग 190 के आसपास पहुंच चुकी है. हालांकि बारिश के बाद कुछ दिन के लिए हालात में सुधार आया था, लेकिन फिर से बच्चों की मौत की खबरें आई हैं.

मुजफ्फरपुर स्थित श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) में बच्चों का इलाज करने के लिए पहुंची एम्स दिल्ली के डॉक्टरों की टीम ने उन बच्चों के घरों का दौरा किया जो चमकी की बुखार की चपेट में आकर अपना दम तोड़ दिए थे. मुजफ्फरपुर में ही इस बुखार का असर सबसे अधिक था. 

डॉक्टरों की टीम ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि लगातार हो रही बच्चों की मौत के पीछे कुपोषण और जागरूकता की कमी के अलावा घरों में एसबेस्टस (सीमेंट से बनी) की छत को भी एक बड़ा कारण है. इन घरों का तापमान रात में भी कम नहीं होता है. एसबेस्टस की छत के नीचे रहने वाले अधिकतर बच्चे उमस भरी गर्मी की चपेट में आने के बाद चमकी बुखार से पीड़ित हुए. 

डॉक्टरों ने यह भी पाया कि चमकी बुखार के चपेट में आए इलाके के बच्चों को जापानी इंसेफेलाइटिस का वैक्सीन (टीका) नहीं लगाया गया था. इस बीमारी से पीड़ित बच्चों का मस्तिष्क प्रभावित होता है और इसका सबसे ज्यादा असर 10 साल से कम बच्चों पर ज्यादा होता है.

वहीं, जिन घरों में डॉक्टर पहुंचे थे वहां ज्यादातर घर में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी और साफ-सफाई की स्थिति भी चिंताजनक थी. डॉक्टरों की रिपोर्ट पर बिहार सरकार राज्य के दोनों सदनों में अगले सप्ताह तक विस्तृत जवाब दे सकती है.

टॅग्स :चमकी बुखारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील