लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की मतदाता सूची की एक नवंबर से विशेष समीक्षा के लिए सीईओ कार्यालय तैयार

By भाषा | Updated: October 24, 2021 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर दिल्ली की मतदाता सूची की विशेष समीक्षा एक नवंबर से शुरू होने वाली है और इस कार्य के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने कई कदम उठाये हैं। सीईओ ने कोविड-19 महामारी द्वारा उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद यथासंभव अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क करने की कोशिशें की हैं।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने अपने सोशल मीडिया मंचों के जरिए मतदाता सूची की नवीनतम विशेष समीक्षा (एसएसआर) से पहले अपना संपर्क बढ़ाने का प्रयास किया है। इसके तहत, जागरूकता का प्रसार करने के लिए इसके फेसबुक और ट्विटर हैंडल पर विशेष डिजिटल पोस्टर डाले गये हैं।

अधिकारियों ने बताया कि प्रक्रिया के दौरान एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के लोग मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिये योग्य होंगे। अंतिम सूची पांच जनवरी को प्रकाशित की जाएगी।

दिल्ली में जनवरी 2021 में प्रकाशित मतदाता सूची के मुताबिक शहर में कुल योग्य मतदाताओं की संख्या 1.48 करोड़ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब