लाइव न्यूज़ :

अब नहीं होगा किराए पर दिये मकान को खोने का डर, आवास की कमी को दूर करने के लिए आ रही है किराया नीति

By भाषा | Updated: February 20, 2020 20:52 IST

आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि बहुत से लोग अपनी संपत्ति को किराये पर नहीं देना चाहते क्योंकि उन्हें लगता है, ‘यदि आपका कानूनी आधार कमजोर हुआ तो आप अपनी संपत्ति को वापस नहीं पा सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयह नीति देशभर में खाली पड़े लाखों मकानों को किराये पर देने के लिए प्रोत्साहित करेगी। पुरी के पास आवास और शहरी विकास मंत्रालय के साथ-साथ नागर विमानन मंत्रालय का भी स्वतंत्र प्रभार है।

आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार बहुत जल्द नयी किराया नीति लाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘बहुत जल्द आप देश में एक किराया नीति देखेंगे।’’ किराया नीति से शहरी इलाकों में आवास की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।यह नीति देशभर में खाली पड़े लाखों मकानों को किराये पर देने के लिए प्रोत्साहित करेगी। पुरी ने कहा कि बहुत से लोग अपनी संपत्ति को किराये पर नहीं देना चाहते क्योंकि उन्हें लगता है, ‘यदि आपका कानूनी आधार कमजोर हुआ तो आप अपनी संपत्ति को वापस नहीं पा सकेंगे।’’उन्होंने कहा कि नयी किराया नीति लोगों की इसी चिंता का समाधान करेगी। पुरी के पास आवास और शहरी विकास मंत्रालय के साथ-साथ नागर विमानन मंत्रालय का भी स्वतंत्र प्रभार है। उन्होंने कहा कि किराया नीति एक आदर्श मसौदे की तरह होगी जिसमें राज्य अपनी इच्छा अनुसार बदलाव कर सकेंगे। इससे आवास बाजार में बड़ी संख्या में ऐसे मकान उपलब्ध होंगे जो अभी तक उपयोग में नहीं है।

टॅग्स :हरदीप सिंह पुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

कारोबारकरोड़ों परिवारों की रसोई में खाना पकाने के लिए गैस की कमी नहीं?, एलपीजी का उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ा, पुरी ने कहा-पेट्रोल, डीजल, एटीएफ, केरोसिन की कमी नहीं, वीडियो

कारोबारदिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और चेन्नई के होटलों ने एलपीजी सिलेंडर की कमी?, पुरी और जयशंकर से पीएम मोदी ने की चर्चा, होटल और रेस्तरां प्रभावित

भारत'शांति प्रतिनिधिमंडल में एपस्टीन से 3-4 बार मुलाकात हुई', हरदीप पुरी ने राहुल गांधी पर पलटवार किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं