लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के लंदन में दिए बयानों पर संसद में हंगामा, राजनाथ सिंह ने कहा- उन्हें माफी मांगनी चाहिए

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 13, 2023 12:16 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ब्रिटेन में भाषण को लेकर उनपर हमला बोला।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने कहा कि इसी सदन के सदस्य राहुल गांधी ने लंदन में भारत का अपमान किया।उन्होंने कहा कि मैं मांग करता हूं कि उनके बयानों की इस सदन के सभी सदस्यों द्वारा निंदा की जानी चाहिए।राजनाथ सिंह के अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी राहुल गांधी पर हमलावर हुए।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ब्रिटेन में भाषण को लेकर उनपर हमला बोला। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "इसी सदन के सदस्य राहुल गांधी ने लंदन में भारत का अपमान किया। मैं मांग करता हूं कि उनके बयानों की इस सदन के सभी सदस्यों द्वारा निंदा की जानी चाहिए। उन्हें सदन के सामने माफी मांगने के लिए कहा जाना चाहिए।"

सिंह के अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी राहुल गांधी पर हमलावर हुए। उन्होंने कहा, "एक प्रमुख विपक्षी नेता विदेश जाता है और भारतीय लोकतंत्र पर हमला करता है। उन्होंने भारत और संसद के लोगों का अपमान किया है। भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और सांसद संसद में बोल सकते हैं। राहुल गांधी को संसद में माफी मांगनी चाहिए। हम मांग करते हैं कि राहुल गांधी संसद आएं और देश की जनता और सदन से माफी मांगें।"

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को संसद में माफी मांगनी चाहिए। हम मांग करते हैं कि राहुल गांधी संसद आएं और देश की जनता और सदन से माफी मांगें।" इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "लंदन में राहुल गांधी ने कहा कि सांसदों को संसद में बोलने नहीं दिया जाता। यह लोकसभा का अपमान है। इस बयान पर सदन के स्पीकर को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। हमारे लोकतंत्र का अपमान करने के लिए उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।"

टॅग्स :राहुल गांधीराजनाथ सिंहपीयूष गोयलगिरिराज सिंहब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम