लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने औरंगाबाद ट्रेन पीड़ितों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की दी मंजूरी

By सुमित राय | Updated: May 12, 2020 19:46 IST

पीएम मोदी ने औरंगाबाद के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर जाने गंवाने वाले 16 प्रवासी मजदूरों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने औरंगाबाद ट्रेन हादसे में मारे गए मजदूरों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी।इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए प्रवासी श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औरंगाबाद के निकट एक मालगाड़ी की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वाले 16 प्रवासी मजदूरों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी। वहीं इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए प्रवासी श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में रेल की पटरियों पर सो रहे 16 प्रवासी मजदूरों की शुक्रवार सुबह एक मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई थी। भुसावल की ओर पैदल जा रहे ये मजदूर मध्य प्रदेश लौट रहे थे। वे रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे। ये सभी महाराष्ट्र के जालना की एक स्टील फैक्टरी में काम करते थे।

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मृतक मजदूरों  के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्रेन दुर्घटना में मारे गए मजदूरों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीऔरंगाबादकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत