लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल हुई सख्त: भगोड़ा आर्थिक अपराधियों की देश में ही नहीं विदेशों में भी होगी संपति जब्त

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 2, 2018 01:42 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार 1 मार्च को 'भगोड़ा आर्थिक अपराध बिल 2018' को मंजूरी दे दी है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 मार्च; बैंकों  और देश से अरबों-करोड़ लेकर विदेश भागने वाले नीरव मोदी, विजय माल्या और मेहुल चौकसी जैसे लोगों पर सरकार नकेल कसने को तैयार हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार 1 मार्च को 'भगोड़ा आर्थिक अपराध बिल 2018' को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक के कानून के मुताबिक भगोड़े आर्थिक अपराधियों की देश-विदेश में स्थित सारी संपत्ति जब्त की जा सकेगी।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को इसकी अधिकारिक घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इसकी मदद से भगोड़ा लोगों की संपत्ति को जब्त किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस बिल को आगामी सत्र में संसद में पेश भी किया जाएगा। वित मंत्री ने यह साफ कर दिया है कि देश में लूट को अंजाम देकर भागने वाले और कानून का मजाक बनाने की इजाजात किसी को नहीं दी जाएगी। सरकार पांच मार्च से शुरु होने वाले संसद के मौजूदा बजट सत्र के दूसरे चरण में इस विधेयक को पेश कर पारित कराने की कोशिश करेगी। बता दें कि सरकार ने बजट 2017-18 में यह घोषणा की थी कि आर्थिक अपराध को अंजाम देकर भागने वाले लोगों की संपत्ति जब्त करने के लिए सरकार एक कानून लाएगी। इस विधेयक के अंतर्गत 100 करोड़ से अधिक मूल्य वाले अपराध में शामिल लोगों पर नजर रखी जाएगी। 

वित्त मंत्री जेटली ने यह साफ कर दिया है कि सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि इस विधेयक में विदेशों में मौजूद संपत्ति को जब्त करने का भी प्रावधान किया गया है। हालांकि इसके लिए संबंधित देश के साथ मिलकर भारत को काम करना पड़ेगा। इसके साथ मंत्रिमंडल ने कैबिनेट ने नैशनल फाइनैंशल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA) के गठन को भी मंजूरी दे दी है।  

टॅग्स :अरुण जेटलीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस