लाइव न्यूज़ :

कोविशील्ड की प्रतिमाह उत्पादन क्षमता 12 करोड़ और कोवैक्सीन की 5.8 करोड़ होने का अनुमान, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

By अभिषेक पारीक | Updated: August 3, 2021 20:02 IST

कोविड-19 की वैक्सीन कोविशील्ड की प्रतिमाह उत्पादन क्षमता 11 करोड़ डोज से बढ़कर 12 करोड़ और कोवैक्सीन की उत्पादन क्षमता प्रतिमाह 2.5 करोड़ खुराकों से बढ़कर 5.8 करोड़ होने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविशील्ड की प्रतिमाह उत्पादन क्षमता 12 करोड़ और कोवैक्सीन की 5.8 करोड़ होने का अनुमान है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मिशन कोविड सुरक्षा-भारतीय कोविड-19 वैक्सीन विकास मिशन शुरू किया है।

कोविड-19 की वैक्सीन कोविशील्ड की प्रतिमाह उत्पादन क्षमता 11 करोड़ डोज से बढ़कर 12 करोड़ और कोवैक्सीन की उत्पादन क्षमता प्रतिमाह 2.5 करोड़ खुराकों से बढ़कर 5.8 करोड़ होने का अनुमान है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को एक लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी है। मंडाविया देश में कोविशील्ड और कोवैक्सिन की वर्तमान निरीक्षण क्षमता और अगस्त से दिसंबर 2021 तक संभावित क्षमता को लेकर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

मंडाविया ने कहा कि कोविशील्ड वैक्सीन का उत्पादन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे ने तैयार की है, जबकि कोवैक्सीन को भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड हैदराबाद ने निर्मित किया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन निर्माताओं द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कोविशील्ड टीके की मासिक उत्पादन क्षमता प्रतिमाह 11 करोड़ खुराकों से बढ़कर प्रतिमाह 12 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है वहीं कोवैक्सीन की उत्पादन क्षमता प्रतिमाह 2.5 करोड़ खुराकों से बढ़कर प्रतिमाह करीब 5.8 करोड़ होने का अनुमान है। 

मंडाविया ने कहा कि इसके अतिरिक्त, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन जैव-प्रौद्योगिकी विभाग ने मिशन कोविड सुरक्षा-भारतीय कोविड-19 वैक्सीन विकास मिशन शुरू किया है। यह मिशन जैव-प्रौद्योगिकी विभाग के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम जैव-प्रौद्योगिकी औद्योगिक अनुसंधान सहायता परिषद द्वारा लागू किया जा रहा है। 

इस मिशन के तहत कोवैक्सीन के उत्पादन के लिए भारत बायोटेक और हाफकाइन बायोफार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड मुंबई; इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड (आईआईएल), हैदराबाद और भारत इम्यूनोलॉजिकल्स बायोलोजिकल्स लिमिटेड (बिबकॉल), बुलंदशहर को सहायता दी गई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने टीकों के अनुमोदन के लिए विनियामक मानदंडों को सरल और कारगर बनाया है। 

टॅग्स :मनसुख मंडावियाकोविशील्‍डस्वास्थ्य मंत्री भारत सरकारMansukh Mandaviya
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार10 मिनट में सामान पहुंचाने की सेवा समाप्त?, सरकार की सख्ती के बाद जेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट और फ्लिपकार्ट मिनट्स आपूर्ति की ब्रांडिंग हटाई

कारोबारश्रम कानून बनेंगे सरल, ये 04 श्रम संहिताएं लागू, देखिए क्या-क्या होंगे बदलाव, पीएम मोदी ने एक्स पर क्या लिखा?

भारतराष्ट्रमंडल खेलः 2010 के बाद 2030?, अहमदाबाद को मेजबान बनाने की सिफारिश?, 26 नवंबर को अंतिम फैसला, अमित शाह बोले-खुशी और गर्व की बात

भारतराष्ट्रीय खेल संहिता से कैसे अलग है राष्ट्रीय खेल विधेयक?, अमेरिका, ब्रिटेन, चीन और जापान देश की श्रेणी में शामिल हो जाएगा भारत, पढ़िए टाइमलाइन

क्रिकेटभारतीय क्रिकेट बोर्डः सवाल, 70 साल के हो गए बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी?, क्या खेल विधेयक आने के बाद भी...

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे