लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने पंजाब में भाजपा में शामिल हुए राणा को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की

By भाषा | Updated: December 29, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर कुछ ही दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए पंजाब के नेता राणा गुरमीत सिंह सोढी को केंद्र सरकार ने जेड श्रेणी का वीआईपी सुरक्षा घेरा प्रदान किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पिछले चार कार्यकाल से विधायक सोढी (67) को पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है। सोढी ने कुछ दिन पहले ट्विटर पर कांग्रेस से इस्तीफे की घोषणा की थी और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे पत्र की प्रति साझा की थी।

फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय से विधायक सोढी राज्य में पूर्ववर्ती अमरिंदर सिंह सरकार में खेल मंत्री थे। वह 21 दिसंबर को भाजपा में शामिल हो गये।

सूत्रों ने बताया कि सोढी को केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिफारिश पर जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है और पंजाब तथा दिल्ली में उनकी यात्रा के दौरान उनके साथ हर समय सीआरपीएफ कमांडो रहेंगे। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा घेरे में सोढी के साथ छह से आठ कमांडो रहेंगे।

सीआरपीएफ वीआईपी सुरक्षा के तहत देश में 76 लोगों को सुरक्षा प्रदान करता है जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उनके बेटे राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी समेत अन्य नेता शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब