लाइव न्यूज़ :

CBI ने DRI के ADG और बिचौलिए को 25 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2020 16:07 IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने  25 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में राजस्व खुफिया निदेशालय के एडीजी चन्द्र शेखर को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देवह एक बिचौलिए को रिश्वत के रूप में 25 लाख रुपये ले रहे थे। लुधियाना, नोएडा और दिल्ली में खोज चल रही है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने  25 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में राजस्व खुफिया निदेशालय के एडीजी चन्द्र शेखर को गिरफ्तार किया है। वह एक बिचौलिए को रिश्वत के रूप में 25 लाख रुपये ले रहे थे। लुधियाना, नोएडा और दिल्ली में खोज चल रही है।

सीबीआई ने 25 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अतिरिक्त महानिदेशक चन्द्र शेखर और एक बिचौलिये को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नयी दिल्ली, नोएडा और लुधियाना में छापेमारी चल रही है।

डीआरआई की वेबसाइट के अनुसार चन्द्र शेखर लुधियाना में अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के पद पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि एजेंसी ने बिचौलिये को अधिकारी की तरफ से कथित रूप से रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया। बिचौलिये ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि वह रिश्वत अधिकारी के लिये थी। एजेंसी को संदेह है कि यह रिश्वत की उस बड़ी रकम का कुछ हिस्सा था जिसके बारे में दोनों के बीच चर्चा हुई थी।

केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से भारी रिश्वत लेते हुए एक बिचौलिए को पकड़ा। अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी।

बिचौलिए द्वारा जांच दल को अधिकारी के बारे में बताए जाने के बाद संदेह के घेरे में आए अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि छानबीन जारी है। 

टॅग्स :सीबीआईपंजाबदिल्लीनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'