लाइव न्यूज़ :

केन्द्र ने 2019-20 में कानूनी सहायता पर प्रति व्यक्ति 1.05 रुपये खर्च किये: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: January 28, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी टाटा ट्रस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 25 साल में केवल 1.5 करोड़ लोगों को ही कानूनी सहायता प्राप्त हुई है और केन्द्र सरकार ने साल 2019-20 में इस पर प्रति व्यक्ति 1.05 रुपये खर्च किये हैं।

'इंडिया जस्टिस रिपोर्ट' के दूसरे संस्करण में कहा गया है कि बीते कुछ साल में लाभार्थियों की संख्या में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है और 2019 में 12 लाख से अधिक लोगों को कानूनी सहायता तथा सलाह प्राप्त हुई।

रिपोर्ट के अनुसार केन्द्र सरकार ने 2019-20 में प्रति व्यक्ति 1.05 रुपये खर्च किये हैं।

इसमें कहा गया है कि 2019 के बाद से 18 राज्यों में से कुछ ने, जिनकी आबादी एक करोड़ से अधिक है, कानूनी सहायता पहुंचाने की अपनी क्षमता में काफी सुधार किया है और उनकी रैंकिंग बढ़ी हैं।

'इंडिया जस्टिस रिपोर्ट' में आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि मार्च 2020 तक देश में 669 जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 1995 के बाद से केवल 1.5 करोड़ लोगों को ही कानूनी सहायता प्राप्त हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?