लाइव न्यूज़ :

केंद्र उत्तराखंड की हर प्रकार की सहायता सुनिश्चित करे : मायावती

By भाषा | Updated: February 7, 2021 17:13 IST

Open in App

लखनऊ, सात फरवरी उत्तराखंड की आपदा पर दुख प्रकट करते हुए बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से आपदा से निपटने में राज्य की हर प्रकार की सहायता तत्काल सुनिश्चित कराने की मांग की है जबकि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार से फंसे हुए लोगों को बचाने और लापता लोगों की खोज करने की मांग़ की है।

रविवार को बसपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर केंद्र सरकार से कहा, " उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमस्खलन के बाद कई इलाकों में हुई भारी जान-माल की तबाही की खबर अति-दुःखद।"

उन्होंने आगे लिखा, " केन्द्र इस आपदा से निपटने में राज्य सरकार की हर प्रकार की सहायता तत्काल सुनिश्चित करे, बसपा की यह मांग है।’’

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट किया, “ उत्तराखंड त्रासदी में जो लोग फंसे हुए हैं उनको बचाना व जो लापता हैं उनकी तत्काल खोज करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।’’

यादव ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, “उत्तराखंड में हम अपने सभी लोगों से अपील करते हैं कि वो आगे आकर प्रभावित लोगों की और राहत कार्यों में लगे बचाव दल की हर संभव मदद करें।”

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम मिश्रा ने कहा कि आपदा देश के लिए बेहद दुखद खबर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा