लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में बिगड़ते हालात के लिए केंद्र जिम्मेदार : महबूबा मुफ्ती

By भाषा | Updated: October 8, 2021 17:37 IST

Open in App

श्रीनगर, आठ अक्टूबर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने आतंकवादियों की गोलियों की शिकार एक स्कूल की प्रधानाध्यापक के परिवार से मिलने के बाद शुक्रवार को यहां कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए गलत कदम जम्मू कश्मीर में ‘‘बिगड़ती’’ स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं।

शहर के एक सरकारी स्कूल के अंदर बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यापक सुपिन्दर कौर और शिक्षक दीपक चंद की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। महबूबा ने कौर के अलूचीबाग स्थित आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं और इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व वाली सरकार जिम्मेदार है। सरकार द्वारा पांच अगस्त 2019 (अनुच्छेद 370 को निरस्त करने) के बाद से और उससे पहले उठाए गए गलत कदम कश्मीर में तेजी से बिगड़ते हालात के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।’’

पीडीपी प्रमुख अपनी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करने के लिए कौर के परिवार से मिलने गईं। महबूबा ने कहा, ‘‘उनके दो छोटे बच्चे हैं... वे कहां जायेंगे? हमारे सिख भाई हमारे साथ रहे हैं, इन सभी वर्षों में हमारे कठिन समय में हमारा साथ दिया है। उन पर भी हमला किया गया है जो बेहद निंदनीय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा