लाइव न्यूज़ :

समुद्र किनारे स्थायी ढांचे को लेकर केन्द्र से मदद की दरकार: उद्धव

By भाषा | Updated: May 21, 2021 20:12 IST

Open in App

मुंबई 21 मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि चक्रवात से होने वाली क्षति को कम करने के लिए राज्य सरकार समुद्र तट पर स्थायी ढांचा स्थापित करने की योजना बना रही है और इसके लिए वह केन्द्र सरकार से मदद मांगेगी।

सिंधुदुर्ग जिले के मालवां में पत्रकारों से मुख्यमंत्री ने कहा कि बार-बार आने वाले चक्रवातों से फसलों, संपत्ति और मानव जीवन का नुकसान होता है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के कई इलाकों में इस हफ्ते कहर बरपाने वाला चक्रवात ताउते एक भीषण तूफान था। केन्द्र सरकार को वित्तीय मदद प्रदान करनी चाहिए।

ठाकरे ने कहा कि ताउते से हुए नुकसान का आकलन लगभग पूरा हो चुका है। पंचनामा तैयार करने की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर चल रही है और इसके दो दिनों के भीतर पूरी होने की उम्मीद है। केन्द्र सरकार के तय नियमों के मुताबिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।

उन्होंने कहा, ' हमने केन्द्र सरकार से अधिक से अधिक मदद करने की अपील की है। प्रधानमंत्री संवेदनशील हैं। हम किसी प्रकार की राजनीति में नहीं पड़ना चाहते।'

ठाकरे ने कहा कि रत्नागिरी जिला तूफान से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है।

महाराष्ट्र में तूफान के कारण दो लोगों की मौत हुई है जबकि आठ घायल हुए हैं। 17 मकान पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं और 6,766 मकानों को आंशिक तौर पर क्षति पहुंची है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने ठाकरे पर तूफान प्रभावित इलाकों के दौरे के समय राजनीति करने का आरोप लगाया है जिसके जवाब में ठाकरे ने कहा,‘‘ मैं विपक्ष का नेता नहीं हूं और न ही मैं निराश हूं। मैं राजनीति में नहीं पड़ना चाहता। एक बार राहत देने की बजाए मैं स्थायी समाधान के पक्ष में हूं। मैं केन्द्र सरकार से राज्य आपदा मोचन बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के तहत मिलने वाली अनुग्रह राशि में संशोधन करने की अपील करता हूं।’’

ठाकरे ने कहा कि तटीय इलाकों में बिजली की तारों की व्यवस्था भूमिगत होनी चाहिए जिससे कि चक्रवात के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित नहीं हो।

दरअसल, फडणवीस ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया था कि समयपूर्व चक्रवात की चेतावनी मिलने के बावजूद सिंधुदुर्ग में एनडीआरएफ की टीम को ठाकरे सरकार ने तैनात नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब