लाइव न्यूज़ :

केन्द्र लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध : पटेल

By भाषा | Updated: August 31, 2021 15:56 IST

Open in App

केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा है कि केंद्र देश के नागरिकों को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पटेल ने सोमवार को गंदेरबल जिले में अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवास, स्वास्थ्य, पेयजल, रसोई गैस और बिजली के संबंध में कई योजनाएं शुरू की हैं, ताकि कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार जीवन की सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ जल समिति के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान, पटेल ने कहा कि उन्होंने उनके द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर ध्यान दिया और समाधान के लिए इन्हें केंद्र सरकार के समक्ष रखा जायेगा। पटेल ने गंदेरबल में रंगिल जल शोधन संयंत्र के कामकाज का भी निरीक्षण किया। मंत्री को शुद्धिकरण प्रक्रिया और सिंध नदी से पानी के स्रोत के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि रंगिल संयंत्र अपनी 51.63 किमी लंबी पाइपलाइन से श्रीनगर की बड़ी आबादी को पेयजल मुहैया कराता है। उन्हें यह भी बताया गया कि गंदेरबल जम्मू कश्मीर का पहला जिला है जहां नल से जल देने के लिए कनेक्शन मुहैया कराने का लक्ष्य सौ फीसदी हासिल किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम