लाइव न्यूज़ :

आजादी के 75 साल पूरे होने पर जश्न की तैयारी, कांग्रेस ने कहा-सभी राज्यों में समितियां गठित की जाएंगी

By शीलेष शर्मा | Updated: August 9, 2021 19:16 IST

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में बताया कि बैठक में फैसला किया गया है कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर एक साल का जश्न मनाने के लिए सभी राज्यों में समितियां गठित की जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्दे14 अगस्त की शाम ‘स्वतंत्रता एवं शहीद सम्मान दिवस’ मनाया जाएगा।जिलों में स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।सभी ब्लॉक एवं जिला कांग्रेस कमेटियों की तरफ से ‘स्वतंत्रता मार्च’ का आयोजन किया जाएगा।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि वह देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए एक साल तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। पार्टी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक में यह फैसला किया गया।

 

भारत की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ का कांग्रेस देश भर में जश्न मनायेगी। इस जश्न को मनाने के लिये पार्टी प्रत्येक राज्य में वरिष्ठ नेताओं की कमेटियां गठित कर रही है। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण, नाना पटोले, बाला साहेब थोराट सहित उन तमाम कांग्रेस नेताओं को इस कमेटी में जगह दिये जाने के संकेत हैं।

अपने-अपने क्षेत्रों में जिला इकाइयों के साथ मिल कर इस मुहिम को सार्थक साबित कर सकें। 14 और 15 अगस्त को पार्टी विशेष आयोजन करेगी, जिसके तहत प्रत्येक जिले में स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद सम्मान समारोह होंगे। इस समारोह में इन आज़ादी के शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।

15 अगस्त को प्रातः ब्लॉक स्तर पर स्वतंत्रता मार्च निकाली जाएगी। पार्टी आज़ादी से जुड़े किस्सों को लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिये सोशल मीडिया में वीडिओ के माध्यम से लगातार मुहिम चलाएगी। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार इस पूरी मुहिम में महात्मा गांधी और नेहरू सहित सुभाष बोस ,कलाम ,बाल गंगाधर तिलक, मदनमोहन मालवीय, गोखले, बल्लभ भाई पटेल केंद्र बिंदु होंगे।

ताकि भाजपा के उन दावों को खारिज किया जा सके जिनमें भाजपा अपने को राष्ट्रवादी होने का दावा करती है। पार्टी सूत्रों का मानना था कि यह मुहीम पार्टी को जहाँ सीधे संपर्क जोड़ने का अवसर देगी वहीं पार्टी को मज़बूती मिल सकेगी यह जान कर कि आज़ादी के आंदोलन में कांग्रेस ने कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और आज मोदी के शासन में फिर उसी आज़ादी के लिये संघर्ष कर रही है। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग